यूपी विधानसभा चुनाव : ‘सबसे बड़े लड़इया’ होंगे सीएम योगी, ओमकारा फिल्म से प्रेरित गाना बनेगा चुनावी गीत ।

Spread the love

पूरे चुनाव का संदेश यह होगा कि उत्तर प्रदेश में योगी ने केंद्र में मोदी सरकार की तरह शासन चलाया है। अपने कार्यकाल में योगी ने पूरे उत्तर प्रदेश की पुरानी और ढुलमुल व्यवस्था को बदल दिया है।
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश में चंद महीने बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव का प्रचार सीएम योगी आदित्यनाथ पर केंद्रित होगा। इसके लिए उनके सख्त प्रशासक, त्यागी और भ्रष्टाचार विरोधी चेहरे की छवि गढ़ी जाएगी। मुख्य चुनावी गीत ओमकारा फिल्म के गाने से प्रेरित ‘सबसे बड़े लड़इया योगी’ होगा। योगी की छवि को निखारने के लिए फिलहाल कई अन्य चुनावी गीतों पर मंथन जारी है।
पार्टी सूत्रों ने बताया कि यह तय हो जाने के बाद कि राज्य में चुनावी चेहरा योगी होंगे और रणनीति की कमान गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे, पार्टी चुनावी रणनीति को धार देने में जुट गई है।

‘सबसे बड़े लड़इया’ को मुख्य चुनावी गीत इसलिए बनाया जा रहा है क्योंकि यह पहले ही लोकप्रिय हो चुका है और सोशल मीडिया पर वायरल है। पार्टी के रणनीतिकार बताते हैं कि इस जिंगल से पार्टी योगी के संदर्भ में जो संदेश देना चाहती है, इसमें वह सब कुछ है।

पार्टी चाहती है कि योगी की सख्त प्रशासक, त्यागी और भ्रष्टाचार विरोधी नेता की छवि बने। उनके कार्यकाल में माफिया राज खत्म हुआ है। बड़े-बड़े माफिया या तो जेल में बंद हैं या फिर एनकाउंटर में मारे गए हैं। कोरोना काल में जनता की सेवा में जुटे सीएम अपने पिता के अंतिम संस्कार तक में नहीं गए। राज्य में व्यापक पैमाने पर जिलों और जगहों के नाम बदले गए।

और पढ़े  एशियन चैंपियन तान्या चौधरी खेत में काट रहीं फसल, आठ गोल्ड सहित 15 से ज्यादा मेडल

विपक्ष नहीं है मुकाबले में, ऐसी धारणा बनाएगी
चुनाव के दौरान भाजपा विपक्ष के कहीं मुकाबले में नहीं होने की भी धारणा बनाएगी। इस रणनीति के तहत अगले सप्ताह से दूसरे दलों खासकर सपा और बसपा से थोक के भाव नेताओं को भाजपा में शामिल कराया जाएगा।

काशी में हुए मंथन में गृह मंत्री शाह ने ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर के नेताओं को दूसरे दलों के नेताओं को पार्टी से जोडऩे का दायित्व दिया है। सूत्रों के मुताबिक ब्लॉक स्तर पर भी दूसरे दलों के कार्यकर्ताओं-नेताओं को जोड़ने के लिए पूरी ताकत झोंकने के लिए कहा गया है। ऐसा होने पर विपक्ष के कमजोर होने का संदेश जाएगा।
चुनाव के महत्व को समझाने की कोशिश
काशी मंथन में शाह ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मतदाताओं को इस चुनाव का महत्व समझाने का निर्देश दिया। उन्होंनेे कहा कि मतदाताओं को बताएं कि भाजपा के लिए यह चुनाव जीतना भारत के हित में है। भाजपा को सत्ता नहीं मिली तो पीएम मोदी कमजोर होंगे। यूपी में माफियाराज कायम होगा और पूरे देश में देश विरोधी तत्वों के हौसले बुलंद होंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP विधायक राजबाला के पति ने मजदूरों और ठेकेदार को पीटा,मजदूरी भी नहीं दी, दर्ज किया केस

    Spread the love

    Spread the loveमिलक-शाहबाद सीट से भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह लोधी पर मजदूरों-ठेकेदार से मारपीट और एक लाख रुपये मजदूरी न देने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस…


    Spread the love

    2026 UP Board 10th 12th Result-: UP बोर्ड कल शाम 4 बजे घोषित करेगा 10वीं-12वीं के नतीजे? जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश बोर्ड 2026 के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म होने वाला है। बोर्ड 23 अप्रैल शाम करीब 4 बजे दसवीं और बारहवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। इस वर्ष यूपी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *