यूपी : 75 हजार कारीगरों को सीएम ने दिया तोहफा, जानिए तीन महीने में क्या करने वाले हैं योगी ।

Spread the love

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अगले तीन महीने में प्रदेश के 75 हजार कारीगरों और शिल्पियों को आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य तय किया है। इन तीन माह में 75 हजार शिल्पियों को प्रशिक्षित कर इन्हें विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से जोड़ते हुए स्वाबलंबी बनाया जाएगा। आजादी के अमृत महोत्सव पर शिल्पियों और करीगरों के लिए यह सबसे बड़ा तोहफा होगा। मुख्यमंत्री ने ये बातें विश्वकर्मा दिवस के मौके पर शुक्रवार को ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ के तहत 21,000 लाभार्थियों को टूलकिट और 11 हजार लाभार्थियों को ‘प्रधानमंत्री मुद्रा योजनांतर्गत ऋण वितरण करते हुए कहीं।

लोकभवन में आयोजित मुख्य समारोह के साथ-साथ जिला मुख्यालयों पर भी कार्यक्रम हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि 26 दिसम्बर 2018 को हमने ‘विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना’ का शुभारंभ किया, तब से परंपरागत हस्तशिल्पियों, कारीगरों को सम्मान देने, उनको स्वावलंबी बनाने और आत्मनिर्भर बनाने का सिलसिला चलता आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना काल में हर व्यक्ति चिंता में था कि प्रदेश का क्या होगा लेकिन हमारे पारंपरिक करीगरों, हस्तशिल्पियों ने मिलकर ऐसा तंत्र विकसित किया, जिससे हर प्रवासी को शासन की योजनाओं से जुड़ने और प्रधानमंत्री की आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने का काम किया। दिसम्बर 2018 से 68412 से अधिक शिल्पियों को 100 करोड़ के उन्नत टूल किट वितरित किए हैं।
सीएम ने कहा कि बहनें और माताएं यदि ठान लें तो उत्तर प्रदेश को रेडीमेड गारमेंट का हब बनाने में देरी नहीं लगेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव के मोची, नाई, बढ़ई को मंच मिलना चाहिए। उन्हें सबल बनाना है। उन्हें उच्च प्रशिक्षण देकर तकनीकी से जोड़ना है और सर्टिफिकेट देकर ट्रेनिंग के दौरान 250 रुपये प्रतिदिन प्रशिक्षण भत्ता देते हुए मजबूत बनाना है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 में अयोध्या में दीपोत्सव के लिए 51 हजार दीप जुटाने के लिए हमें पूरे प्रदेश की खाक छाननी पड़ी थी। इस वर्ष हम साढ़े सात लाख दिए जलाने जा रहे हैं। हमने तकनीक से करीगरों को जोड़ा तभी यह संभव हो पाया है। हमारे कारीगर लक्ष्मी गणेश की मूर्ति बनाना छोड़ दिया था। चीन जैसे नास्तिक देश मूर्तियां बनाने लगा। पिछली सरकारों ने चिंता नहीं की। आज हमारे कारीगर मूर्तियां बना रहे हैं। चीन से अच्छी, सुंदर, सस्ती और टिकाऊ। उन्हीं कारीगरों के चेहरों पर आज खुशहाली आ गयी है।
मुख्यमंत्री योगी के आर्थिक मॉडल से प्रदेश बन रहा आत्मनिर्भर: सिद्धार्थनाथ सिंह एमएसएमई मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के आर्थिक मॉडल ने प्रदेश को आत्मनिर्भरता की ओर ले जाने का काम किया है। बहुत कम लोगों को इसकी समझ है। पंडित दीनदयाल जी कह गए कि आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उसको प्रदेश में पूरा करने का काम किया है। ओडीओपी और विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना ने प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। इस मौके पर अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्यमंत्री की अभिनव सोच को आगे बढ़ाने और 17 दिसम्बर को एक बड़ा आयोजन कर 75 हजार लोगों को विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना से प्रशिक्षण दिलाकर टूलकिट वितरित किए जाने का भरोसा दिया।

और पढ़े  एक ही परिवार के तीन लोगों समेत 4 कांवड़िया गंगा में डूबे,तलाश में जुटी एनडीआरफ व गोताखोर

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- रामजन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत थे महंत विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर संत समाज ने किया भावपूर्ण स्मरण

    Spread the love

    Spread the love     श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के अग्रणी संत, पूर्व सांसद एवं साकेतवासी महंत ब्रह्मचारी विश्वनाथ दास शास्त्री की 11वीं पुण्यतिथि पर श्रीरामानंद आश्रम दर्शन भवन, जानकीघाट में…


    Spread the love

    अयोध्या- हर बूथ पर सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा

    Spread the love

    Spread the love           भारतीय जनता पार्टी महानगर क्षेत्र में बूथ स्तर पर संगठन को और मजबूत करने की कवायद में जुट गई है। इसके तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *