मोटाहल्दू / लालकुआं : पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बदहाल सड़कों के बहाने फूंका चुनावी बिगुल, बैठे मौन व्रत पर ।

Spread the love

बदहाल सड़कों के बहाने कांग्रेस ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। तीनपानी-लालकुआं सड़क को ठीक कराने की मांग को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने गौरापड़ाव में नेशनल हाईवे पर एक घंटे का सांकेतिक मौन उपवास रखा। पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, हरीश दुर्गापाल समेत सैकड़ों कांग्रेसी इसमें शामिल हुए।
मौन उपवास के बाद हरीश रावत ने कहा कि उपवास की चेतावनी के बाद सोमवार को लालकुआं सड़कों में कुछ स्थानों पर गड्ढे भरने का काम किया गया है। अगर मौन उपवास पर ही सरकार की नींद खुलती है तो पूरे प्रदेश में सड़कों को गड्ढामुक्त करने की मांग के लिए ऐसा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने उद्योग लगाए, सड़कें बनाईं, बिजली उत्पादन बढ़ाया लेकिन भाजपा ने उद्योगों में रोजगार चौपट किया, भाजपा सरकार में सड़कें में गड्ढे हो गए हैं और बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। पूर्व मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्गों की यह दुर्दशा है तो राज्य मार्गों का क्या हाल होगा। भाजपा सरकार में विकास कार्य ठप हो गए हैं। संचालन बीडीसी सदस्य गोपाल अधिकारी ने किया।


Spread the love
और पढ़े  रामनगर : घर पर गिरा पेड़, 10 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा परिवार
  • Related Posts

    उत्तरकाशी- गंगोत्री और हर्षिल में बर्फबारी का सिलसिला जारी, हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों के लिए हुआ बंद

    Spread the love

    Spread the love     उत्तरकाशी हर्षिल घाटी में शुक्रवार सुबह से लगातार जारी बर्फबारी के कारण गंगोत्री हाईवे सुक्की टॉप में वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया…


    Spread the love

    उत्तराखंड: प्रदेश में 1 अप्रैल से शुरू किया जाएगा राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण, मार्च 2027 तक चलेगा

    Spread the love

    Spread the love     उत्तराखंड में एक अप्रैल से राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया जाएगा, जो सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। प्रत्येक परिवार की आय से संबंधित आंकड़े…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *