रामनगर : घर पर गिरा पेड़, 10 वर्षीय किशोर की मौत, 3 घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा परिवार

 

 

रामनगर में रविवार देर रात एक घर पर हल्दू का पेड़ गिरने से 10 वर्षीय बालक कुनाल उपाध्याय की मृत्यु हो गई। इस हादसे में कुनाल का परिवार करीब तीन घंटे तक पेड़ के नीचे दबा रहा।

प्रकाश उपाध्याय, जो एक रिजॉर्ट में कुक हैं, का परिवार रविवार रात को सो रहा था। करीब एक बजे मौसम बदलने के कारण उनके टीन शेड वाले घर पर हल्दू का पेड़ गिर गया। कुनाल अपनी मां पूजा के साथ सो रहा था, जबकि उसकी बहन साक्षी पिता के साथ थी। पेड़ गिरने के बाद परिवार उसकी चपेट में आ गया। घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को करीब दो बजे मिली। बचाव दल ने सुबह साढ़े चार बजे तक अभियान चलाया, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, इस दौरान मासूम कुनाल की जान नहीं बचाई जा सकी।

अग्निशमन के लिए चुनौती बना तूफान

अग्निशमन इंचार्ज गोपाल अधिकारी ने बताया कि रविवार को रामनगर में जगह-जगह पेड़ गिरने की सूचना के बाद पेड़ों को मार्गों से हटाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि जिस वक्त रिंगोड़ा में पेड़ गिरने की सूचना मिली थी, उस समय एक यूनिट पीरूमदारा और एक यूनिट टांडा में पेड़ हटा रही थी। बताया कि सूचना में एक यूनिट को रिंगोड़ा के लिए रवाना किया। इस दौरान आमडंडा में एक पेड़ गिरा था जिसे हटाने के बाद टीम ने रिंगोड़ा में रेस्क्यू ऑपरेशन को अंजाम दिया।

और पढ़े  रुड़की: लक्सर में पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, वरिष्ठ उपनिरीक्षक समेत तीन घायल
  • Related Posts

    अब 3 साल तक नहीं कराना होगा पीयूसी: BS-6 गाड़ियों के लिए सरकार ने बदला नियम, किसे कब कराना होगा रिन्यूअल?

    गाड़ी चलाने वालों के लिए प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (पीयूसी) को लेकर सरकार ने बड़ा बदलाव किया है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता अवधि में संशोधन…

    यूकेएसएसएससी: उत्तराखंड में समूह-ग के 1694 पदों पर भर्ती, 12वीं पास के लिए मौका, 25 नवंबर से करें आवेदन

    उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या 84/2026 के तहत विभिन्न विभागों में वर्दीधारी सिपाही पदों पर सीधी भर्ती निकाली है। इस भर्ती में कुल 1,694 पद भरे…