मोटाहल्दू पीएचसी व महिला हॉस्पिटल हल्द्वानी मैं अब नहीं होगा टीकाकरण

Spread the love

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि ऊंचापुल रामलीला मैदान, हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर और खालसा इंटर कॉलेज को नया टीकाकरण केंद्र बनाया गया है। ऊंचापुल में 45 वर्ष या अधिक उम्र के लोगों को टीकाकरण होगा। जबकि खालसा इंटर कॉलेज और हरगोविंद सुयाल सरस्वती विद्या मंदिर में 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों का टीकाकरण होगा। एमबीपीजी कॉलेज में दो केंद्र टीकाकरण के लिए चलते रहेंगे। उन्होंने बताया कि जिले में बृहस्पतिवार को 37 केंद्रों पर 4221 को कोविड का टीका लगाया गया। एमबीपीजी कॉलेज में 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के 960 को टीका लगाया गया। इसमें 555 पुरुष और 405 महिलाएं शामिल हैं। जबकि 45 वर्ष और अधिक उम्र के 547 को टीका लगाया गया। इसमें 390 पुरुष और 157 महिलाएं शामिल हैं। डॉ. पंत ने बताया कि 18 से 44 वर्ष के आयु वर्ग के लोगों के लिए कोवैक्सीन की 48 सौ डोज आई है। कोवैक्सीन 18 से 44 वर्ष के आयुवर्ग के लोगों को लगाई जाएगी। कोविशील्ड खत्म होने के बाद इसका प्रयोग किया जाएगा।

पानी निकासी का काम हुआ शुरू
हल्द्वानी। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बन रहे पांच सौ बेड के फैब्रिकेटेड अस्पताल में बृहस्पतिवार को बाउंड्री बनाने का काम शुरू हो गया। साथ ही जलभराव न हो इसके लिए पानी निकासी के लिए भी काम शुरू कर दिया गया। बुधवार की शाम को हुई तेज बारिश के कारण राजकीय मेडिकल कॉलेज के ग्राउंड में जलभराव हो गया था। जलभराव होने के कारण कीचड़ भी हुआ था। इसी ग्राउंड पर फैब्रिकेटेड अस्पताल का निर्माण हो रहा है। डीएम धीराज गर्ब्याल ने बताया कि बाउंड्री निर्माण का काम शुरू हो गया है। साथ ही पानी निकासी के लिए भी पाइप आदि डाले जा रहे हैं।

और पढ़े  देहरादून- एलयूसीसी चिटफंड घोटाला, सीबीआई ने 2 और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी अग्निकांड: पार्सल से भरा था गोदाम, शटर के पास शॉर्ट सर्किट की एक चिंगारी से जला पूरा वेयरहाउस

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में रामपुर रोड पर जीतपुर नेगी के पास अमेजन के वेयरहाउस में लगी आग इतनी वीभत्स थी कि दो वाहन पूरी तरह जल गए जबकि बाहर खड़ीं…


    Spread the love

    उत्तराखंड हाईकोर्ट- देहरादून में वृक्ष कटाई, शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार पर HC का राज्य से जवाब तलब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को राज्य सरकार को देहरादून के एक गांव में कथित अवैध वृक्ष कटाई और उसके बाद शिकायतकर्ताओं के सामाजिक बहिष्कार से संबंधित शिकायत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *