मोटाहल्दू : गौला वाहन स्वामियों ने हाइवे में किया सांकेतिक चक्का जाम..

Spread the love

गौला वाहन स्वामीयों ने आज बरेली रोड रिलायंस पंप के पास खनन नीतियों की प्रतिलिपिया जलाते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 109 में सांकेतिक चक्का जाम किया।

विदित हो कि गौला नदी में रायल्टी के रेटो को लेकर वाहन स्वामियों का विगत दिनों से आन्दोलन जारी है, जिसको लेकर अब आर पार की लड़ाई का ऐलान हो चुका है। वाहन स्वामियों ने का कहना है कि जब तक रॉयल्टी के रेट कम नहीं हो जाते तब तक वह अपने वाहनों से खनन नहीं करेंगे अगर उनकी सभी मांगे नहीं मानी गई तो वह आने वाले दिनों में उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

आज बरेली रोड में हुई जन सभा के दौरान वाहन स्वामियों का कहना था कि अगर शासन प्रशासन द्वारा उक्त विषय में कोई कार्यवाही नहीं की जाती है। तो सभी वाहन स्वामी अपने कागजों को सरेंडर कर देंगे। वहीं सरकार की खनन नीतियों का विरोध करते हुए वाहन स्वामियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर तकरीबन 3 मिनट तक जाम लगाया जिससे सरकार को चेताया गया कि अगर वाहन स्वामियों का इसी प्रकार शोषण होता रहा तो वह गौला की लेबर के साथ सड़कों पर बैठ जाएंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा, ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी, प्रधान विपिन जोशी, प्रधान शंकर जोशी, किसान सेवा सहकारी समिति अध्यक्ष हेमचंद दुर्गापाल, डॉ बालम सिंह बिष्ट, प्रवीण दानू, जीवन बोरा, राजू चौबे, खीमा नंद बलसुनी, नरेंद्र उपाध्याय, कमल दानू, अंकुर बिष्ट, संजय शर्मा, सुरेश जोशी, मनोज बिष्ट, सहित तमाम लोग मौजूद थे।


Spread the love
और पढ़े  रुद्रप्रयाग- फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर, तीन गांवों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में हुई शुरुआत
  • Related Posts

    देहरादून- चोरी का खुलासा: नौकरानी ने हीरे का हार पहनकर इंस्टाग्राम पर अपलोड की रील, पहुंच गई जेल

    Spread the love

    Spread the loveराजधानी में इंस्टाग्राम पर बनाई गई एक रील ने करीब एक साल पुरानी 10 लाख रुपये की ज्वेलरी चोरी का पर्दाफाश कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के आईटी…


    Spread the love

    रुद्रपुर- आग का गोला बनी कार, उठीं लपटें…नानकमत्ता में बाइक सवार दो युवकों की मौत, ड्राइवर मौके से रफूचक्कर

    Spread the love

    Spread the loveनानकमत्ता थाना क्षेत्र के बिडोरा-मझोला मार्ग पर शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *