मोटाहल्दू : आपके क्षेत्र में खुला न्यू भारत न्यूज़ चैनल का प्रधान कार्यालय, विधायक नवीन दुम्का ने फीता काट किया शुभारंभ ।

Spread the love

खड़कपुर –

शुक्रवार को मोटाहल्दू में लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल एवँ वेब चैनल “न्यू भारत”
न्यूज़ चैनल के प्रधान कार्यालय का शुभारंभ हुआ। कार्यालय का उद्घाटन लोकप्रिय विधायक नवीन दुम्का के द्वारा किया गया । इस अवसर पर विधायक दुम्का ने कहा कि ये बड़े हर्ष का विषय है कि आज “न्यू भारत” न्यूज़ चैनल का शुभारंभ किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता के क्षेत्र में नए आयामों को छुएगा एवँ निष्पक्ष पत्रकारिता करते हुए आमजन की समस्याओं को शासन एवँ प्रशासन तक पहुंचाने का कार्य करेगा।
मीडिया को अपना काम निष्पक्ष व स्वतन्त्र रुप से करना चाहिये क्योंकि मीडिया समाज में दर्पण का काम करता है। जैसे दर्पण में दाग धब्बा लगने से इंसान का चेहरा बदरंग हो जाता है उसी प्रकार यदि मीडिया निष्पक्ष व स्वतंत्र नहीं होगा तो मीडिया पर भी दाग जरूर लगेगा। वर्तमान में भारतीय मीडिया का जो रूप देखने में आ रहा है उससे कहीं न कहीं जन व देशहित प्रभावित हो रहा है। 24 घण्टे चलने वाले चैंनलों में जिस प्रकार जन व देशहित के मुद्दों को दरकिनार कर समाज में वैमनस्यता फैलाने व समाज को बांटने वाली खबरें परोसी जा रही है उससे कहीं न कहीं समाज पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है।
उक्त विचार भाजपा पूर्वी मंडल महामंत्री गरिमा मिश्रा जोशी ने अपने न्यूज़ पोर्टल कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर कही।
इस अवसर पर भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित आर्य, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, कनिष्ठ प्रमुख श्रीकांत पांडे, बूथ अध्यक्ष मनमोहन पुरोहित, भाजपा नेत्री मधु चौबे, इंदर सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान शंकर जोशी,आनंद सिंह पवार, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भुवन प्रसाद आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  कैबिनेट विस्तार- CM धामी ने चुनावी पिच पर उतारी टीम 11, नए-पुराने चेहरों पर जताया भरोसा

Spread the love
  • Related Posts

    हल्द्वानी: BJP की हैट्रिक लगाने का रक्षा मंत्री कर गये सियासी भविष्वाणी,CM धामी ने किया गुलदस्ते से स्वागत

    Spread the love

    Spread the love     पंतनगर एयरपोर्ट पर गुलाब के फूलों के गुलदस्ते से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के…


    Spread the love

    हल्द्वानी: धाकड़ नहीं धुरंधर धामी, राजनाथ बोले- चौका मारा है अब छक्का भी मारेंगे

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में भाजपा के नौ और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के चार साल के कार्यकाल में विकास कार्यों से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह खासे प्रभावित हुए। अपने संबोधन में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *