मुरादाबाद : मकान के तहखाने में पिता व बेटों समेत 4 लोगो की मिली लाश, गैस से मौत की आशंका।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद स्थित डिलारी थानाक्षेत्र के गांव राजपुर केसरिया में एक घर के तहखाने में पिता और उसके बेटों सहित चार लोगों की लाश मिली है। देर रात हुई घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शवों को तहखाने से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मौत की वजह किसी जहरीली गैस के कारण दम घुटने से होना मान रही है। देर रात फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

गांव राजपुर केसरिया निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र पुत्र नारायण सैनी की गांव में ही सीमेंट की दुकान है। पुलिस ने बताया कि राजेंद्र के घर में ही तहखाना बना है। जहां सोमवार देर रात ढाई बजे चार लोगों की लाश मिली है। इनमें राजेंद्र, उनके दो बेटों हरकेश (30), प्रीतम (25) और एक अन्य व्यक्ति रमेश (40) शामिल हैं। 

सीओ ठाकुरद्वारा डॉ. अनूप सिंह ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। अब तक की जांच में तहखाने में किसी जहरीले पदार्थ के बनाए जाने से गैस बनने का मामला सामने आ रहा है। जिससे दम घुटने से चारों की मौत हुई है।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- चढ़ावा चोरी: जांच में नए खुलासे,राममंदिर के चढ़ावे में लंबे समय से लग रही थी सेंध...
  • Related Posts

    मौसम UP का: पूरा प्रदेश बरसात की चपेट में, आज इन 29 जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में मंगलवार को पूर्वी यूपी और कुछ दक्षिणी जिलों में अच्छी बारिश देखने को मिली। माैसम विभाग का कहना है यूपी में मानसून की सक्रियता फिलहाल 27…


    Spread the love

    UP कैबिनेट: बुजुर्ग महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, संतान को संपत्ति से कर सकेंगे बेदखल, पढ़ें..

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 24 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। इनमें लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को भी मंजूरी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *