उत्तर प्रदेश : राजनीति हलचल के बीच डिप्टी सीएम मौर्य के घर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी, हलचल हुई तेज

Spread the love

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साढ़े चार साल में पहली बार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर पहुंचे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। मुख्यमंत्री के साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल, महामंत्री संगठन बीएल संतोष सहित कोर कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि योगी डिप्टी सीएम केशव मौर्य को बेटे की शादी की बधाई देने के लिए पहुंचे थे।

दरअसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भोजन के राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। इस विजिट से मुख्यमंत्री योगी सरकार व संगठन में एकता का संदेश देना चाहते हैं। बता दें कि बीते दिनों केशव मौर्य ने बयान दिया था कि यूपी में मुख्यमंत्री का फैसला चुनाव के बाद तय किया जाएगा जिस पर राजनीतिक चर्चाओं का दौर शुरू हो गया था और पार्टी नेतृत्व के मुद्दे पर बंटी नजर आ रही थी। इस दौरे से योगी ने पार्टी में एकता का संदेश दिया है।

सोमवार को पूर्व नौकरशाह अरविंद कुमार शर्मा ने भी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह को पत्र लिखकर उपाध्यक्ष बनाने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया था। पत्र में उन्होंने संदेश दिया था कि यूपी का चुनाव 2022 में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा था कि योगी जी के नेतृत्व में भाजपा 2017 से भी बड़ी सफलता इस बार के चुनाव में दर्ज करेगी।

मुख्यमंत्री योगी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के घर जाने को लेकर कहा जा रहा है कि सरकार की तरफ से आल इज वेल का संदेश देने का प्रयास किया जा रहा है।

और पढ़े  आजम पर शिकंजा:- सरकारी धन का दुरुपयोग, ब्लैक मनी, फर्जी दानदाता, डमी ट्रस्टी, ये प्रमाण बने कार्रवाई की वजह

Spread the love
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *