मुजफ्फरनगर : समाधान दिवस में पूर्व विधायक और तहसीलदार में भिड़ंत,क्या है पूरा मामला ।

Spread the love

मुजफ्फरनगर जनपद के जानसठ थाना क्षेत्र में शनिवार को तहसील में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में परिजनों के नाम राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के मुद्दे पर भाजपा के पूर्व विधायक की तहसीलदार से नोकझोंक हो गई। तहसीलदार का आरोप है कि पूर्व विधायक ने उन्हें चांटा मारने की धमकी दी है, उन्होंने इसकी शिकायत डीएम से भी की। पूर्व विधायक ने तहसीलदार पर डीएम को भी गुमराह करने का आरोप लगाया। बाद में पहुंचे डीएम ने पूर्व विधायक को उनके मामले में जल्द कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया।
जानसठ विधानसभा सीट से भाजपा के पूर्व विधायक रहे सुरेशचंद तितौरिया का कहना है कि उनके पिता की मृत्यु हो गई थी और डेढ़ साल बाद भी पैतृक संपत्ति को राजस्व रिकॉर्ड में परिजनों के नाम पर नहीं चढ़ाया गया है। प्रदेश में भाजपा सरकार है, हर व्यक्ति का काम समय पर होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं होता है तो अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा। इस पर उनकी तहसीलदार अभयराज पांडेय से तीखी नोकझोंक हो गई। शोरशराबा सुनकर पहुंचे इंस्पेक्टर जानसठ ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत किया।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- जीडी गोयनका हेल्थकेयर एकेडमी का भव्य उद्घाटन, युवाओं को मिलेगा आधुनिक स्वास्थ्य प्रशिक्षण
  • Related Posts

    UP- लोहिया अस्पताल में मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने तोड़फोड़-मारपीट की

    Spread the love

    Spread the loveडॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में मंगलवार सुबह सात बजे के करीब मरीज की मौत पर हंगामा और बवाल हुआ। 45 वर्षीय पुरुष को निमोनिया की शिकायत…


    Spread the love

    भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

    Spread the love

    Spread the loveगोरखपुर के चिलुआताल थाना इलाके के बरगदवा में मंगलवार की सुबह एक भाजपा नेता की निर्मम हत्या ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। मॉर्निंग वॉक पर निकले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *