मीनाक्षी नटराजन मामले में आज चुनाव आयोग पहुंचेंगे कांग्रेस नेता, अहम मुलाकात

Spread the love

ध्य प्रदेश सियासत चरम पर है। राज्यसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कांग्रेस के धरना प्रदर्शन के बाद आज निगाहें कांग्रेस के अगले कदम पर हैं। बुधवार को कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के दफ्चर पहुंचेगा और अपनी बात रखेगा।

दिल्ली में भी करेंगे मुलाकात
चुनाव आयोग के एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग और कांग्रेस नेताओं के बीच एक बैठक 10 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को दोपहर 12 बजे निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली में बातचीत के लिए समय देने का निर्णय लिया है। आयोग ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था।
रात में दिया धरना
मीनाक्षी नटराजन मामले को कांग्रेस ने लोकतंत्र की हत्या और सीट चोरी बताया। बता दें कि मंगलवार रात करीब 10 बजे कांग्रेस के नेता भोपाल के चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे थे। इस दौरान पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, मप्र प्रभारी हरीश चौधरी, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, आरिफ मसूद सहित कई विधायक और कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यालय बंद होने के कारण वहां कोई अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इस पर कांग्रेस नेताओं ने कार्यालय परिसर में ही धरना देते हुए फर्श पर बैठकर इंतजार किया। लगभग आधे घंटे बाद डिप्टी सीईओ पहुंचे और प्रतिनिधिमंडल को बुधवार को मुलाकात का समय दिया। दिल्ली में भी कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग के दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन किया।

और पढ़े  जन्म से मिलने वाली अमेरिकी नागरिकता पर डोनाल्ड ट्रंप का नया वार, 'बर्थ टूरिज्म' रोकने के लिए 2 आदेश जारी

आज उपवास पर बैठेंगे कांग्रेस नेता
राज्यसभा चुनाव में मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। कांग्रेसजन भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक उपवास रखेंगे। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। बता दें कि कांग्रेस ने भाजपा पर झूठ और षड्यंत्र रचकर नामांकन निरस्त कराने का आरोप लगाया है।

अब सबकी नजरें आज पर
बुधवार सुबह कांग्रेस के नेता चुनाव आयोग के दफ्तर जाकर मध्य प्रदेश से राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द किए जाने पर कार्रवाई की मांग करेंगे। अब लोगों की नजरें इस बात पर टिकी हैं, कि कांग्रेस को चुनाव आयोग से क्या जवाब मिलता है और कांग्रेस की अगली रणनीति क्या होगी। कांग्रेस नेताओं ने तो यहां तक कहा है कि हमारी सुनवाई नहीं होती है तो हम सुप्रीम कोर्ट तक जाएंगे।


Spread the love
  • Related Posts

    16 अगस्त को अलवर आएंगे गृह मंत्री शाह, 700 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, बारिश से बदला जनसभा स्थल

    Spread the love

    Spread the loveकेंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अगस्त को अलवर पहुंचेंगे। वे करीब 700 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। बारिश के कारण उनकी जनसभा…


    Spread the love

    हिसार- मकान पर गिरी आसमानी बिजली: तेज धमाके से दहला बुड्ढाखेड़ा गांव, बिजली की वायरिंग जली

    Spread the love

    Spread the loveउकलाना क्षेत्र के गांव बुड्ढाखेड़ा में शनिवार को बारिश के दौरान एक मकान पर आसमानी बिजली गिर गई। बिजली गिरने से तेज धमाका हुआ और मकान की बिजली…


    Spread the love