मिली सौगात : उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया डीए, 2 लाख से ज्यादा कर्मियों व पेंशनरों का बढ़ा तीन फीसदी महंगाई भत्ता ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी सरकारी कर्मचारियों को सौगात मिली है। उत्तराखंड में ढाई लाख कर्मियों व पेंशनरों का तीन फीसदी डीए बढ़ाया गया है। इसके साथ ही कर्मचारियों का डीए बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने इसकी जानकारी दी। इससे पहले उत्तर प्रदेश में भी महंगाई भत्ते (डीए) में तीन प्रतिशत की वृद्धि संबंधी शासनादेश जारी किया था। बढ़ा हुआ डीए जुलाई 2021 से देय होगा और यह मौजूदा 28 प्रतिशत से बढ़कर 31 प्रतिशत हो जाएगा। प्रदेश के 16 लाख से अधिक कार्मिक इसका फायदा पाएंगे।

ढाई लाख कर्मचारियों को होगा फायदा
प्रदेश के ढाई लाख कर्मचारियों और पेंशनरों के डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी होगी। प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में डीए के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। वहीं, शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में कक्षा नौ से 12वीं तक अध्ययनरत सामान्य व पिछड़ी जाति के छात्र-छात्राओं को भी निशुल्क पाठ्यपुस्तक योजना में शामिल किया जाएगा। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 54 प्रस्तावों पर चर्चा हुई।


Spread the love
और पढ़े  ईरान के मोजतबा खामेनेई का बयान- खाड़ी देशों पर हमले जारी रहेंगे, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज भी बंद रहेगा
  • Related Posts

    देहरादून- मकान पर छापा, देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 2 संचालक सहित तीन गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveएंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में एक मकान पर छापा मार देह व्यापार के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके…


    Spread the love

    उत्तराखंड- बदरी-केदार मंदिर समिति के अधीन सभी मंदिरों में गैर सनातनियों के प्रवेश पर प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveबदरी-केदार मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों को लेकर पत्रकारवार्ता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समेत बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अधीन आने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *