महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे,आशुतोष गंगल द्वारा मंडल के अमेठी-रायबरेली-आलमनगर-रेलखंड का किया निरीक्षण.

Spread the love

*रेलपथों की संरक्षा, सुरक्षा सहित अन्य विकास कार्यों का लिया जायजा*।

संरक्षित तथा सुरक्षित रेल परिचालन की दिशा में चल रहे प्रयासों तथा प्रभावी कार्यप्रणाली,संरक्षा कार्यो के आधुनिकीकरण सहित उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल पर अन्य प्रगतिशील कार्यों का जायजा लेने के लिए आज दिनांक 26.02.22 दिन शनिवार को महाप्रबंधक,उत्तर रेलवे, नईदिल्ली, श्री आशुतोष गंगल का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत लखनऊ आगमन हुआ। आज के इस निरीक्षण में महाप्रबंधक ने मुख्यालय के अन्य अधिकारियों, मंडल रेल प्रबंधक,उत्तर रेलवे,लखनऊ श्री सुरेश कुमार सपरा एवम् मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ मंडल के अमेठी-आलमनगर(वाया ट्रांसपोर्ट नगर)-लखनऊ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग करते हुए गहनता से निरीक्षण किया एवम इस खंड पर संरक्षा एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए इस विषय में अमल में लाई जाने वाली कार्यप्रणालियों तथा अन्य प्रगतिशील कार्यों को भलीभांति परखा। इस निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने इस रेलखंड पर स्थित अमेठी,गौरीगंज, फुर्सतगंज,रायबरेली,आलमनगर,ट्रांसपोर्टनगर स्टेशनों पर पहुंचकर संरक्षा तथा रेल संचालन से जुड़े कार्यालयों एवं स्थलों का भलीभांति अवलोकन किया तथा संरक्षा संबंधी कार्यप्रणाली की जानकारी लेते हुए इस सम्बंध में आवश्यक अभिलेखों, दस्तावेजों का अवलोकन तथा रखरखाव, पैनल रूमों इत्यादि का जायजा लिया साथ ही समपार फाटकों,रेल पुलों, रेल ट्रैकों,संकेतकों,सिग्नल प्रणाली,रेलपथों की सुरक्षा एवम संरक्षा कार्यो की प्रणाली इत्यादि का निरीक्षण करते हुए संरक्षा सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों से संवाद करते हुए सभी को उत्कृष्ट, अनुशासित एवं निष्ठापूर्वक कार्य करने हेतु प्रोत्साहित किया।
महाप्रबंधक ने अमेठी स्टेशन पर पहुँच कर स्टेशन अधीक्षक से संरक्षा व सुरक्षा सम्बन्धी विषयो पर संवाद किया एवं संरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता एवं रखरखाव इत्यादि को परखा एवम गौरीगंज में वृक्षारोपण,ट्रैकशन डिस्ट्रीब्यूशन डिपो का निरीक्षण,लोदी नाला के निकट टावर वैगन शेड एवम टावर वैगन का प्रारंभ एवं रेलपुल संख्या 443 तथा नैया नाला पर रेलपुल का निरीक्षण किया ।महाप्रबंधक द्वारा गेट संख्या 119C एवम 124C का निरीक्षण करते हुए उत्कृष्ट कार्य हेतु कार्यरत कर्मचारियों (श्री अरविन्द कुमार एवं श्री निसार अहमद गेट संख्या 119cपर तथा श्री धर्मराज एवं सुरेश कुमार गेट संख्या 124cपर) को नकद पुरस्कार प्रदान करके पुरस्कृत किया गया । फुर्सतगंज में महाप्रबंधक ने रेल पथ की संरक्षा को परखते हुए ट्रैकमैंन की गैंग का उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार दिया इसीक्रम में रायबरेली स्टेशन की स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण व चिकित्सको से हाल-चाल लिया,रनिंग रूम एवं लोको पायलेट लॉबी में गार्ड व लोको पायलेट से संवाद किया एवं उनका उत्साहवर्धन करते हुए नगद पुरस्कार दिया, इलेक्ट्रिक सबस्टेशन तथा पटरियों के रख रखाव हेतु स्माल ट्रैक मशीन, USFD मशीन एवं वेल्डिंग कार्य के प्रदर्शन का अवलोकन किया एवं सभी के उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु नगद पुरस्कार देने की बात कही | इसी के साथ इस सुअवसर पर महाप्रबंधक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया |रायबरेली स्टेशन से उतरेटिया जंक्शन के मध्य 120 KMPH गति से स्पीड ट्रायल किया | ट्रांसपोर्टनगर स्टेशन का निरीक्षण किया एवं सहायक स्टेशन मास्टर श्री प्रदीप कुमार पाण्डेय को संरक्षा सम्बन्धी नियमो के उत्कृष्ट कार्य हेतु नगद पुरस्कार देकर उनका उत्साहवर्धन किया इसी के साथ आलमनगर स्टेशन पर श्री नवीन स्टेशन भवन के निर्माण कार्य का अवलोकन किया एवं अन्य कार्यो की समीक्षा करते इस सम्बन्ध में अपने सुझाव एवं निर्देश दिए | लखनऊ पहुँच कर मान्यता प्राप्त यूनियनों के पदाधिकारियों से भेंटवार्ता की |
महाप्रबंधक ने संरक्षा को सर्वोच्च स्थान पर रखते हुए रेलपथों की निरंतर गहन निगरानी, ट्रैकों का नियमित रख-रखाव एवं त्वरित सुधार कार्य, रेलपथों के निकट अतिक्रमण हटाने के प्रयास,नियमित गश्त,अवांछित तत्वों के रेलपथों पर आवागमन पर अंकुश लगाने, समपार फाटकों का उचित संचालन ,आदर्श सिग्नल प्रणाली एवम नियमबद्ध रेल संचालन पद्धति का अनुसरण करते हुए संरक्षा की दिशा में सर्वश्रेष्ठ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने सजगता,सतर्कता एवम जागरूकता ही संरक्षित रेल परिचालन का मूलमंत्र है, बताते हुए समस्त रेल कर्मियों को इस मूलमंत्र का अनुसरण करते हुए अपनी रेलसेवा निर्वहन पर विशेष बल दिया।
आज की इस सुअवसर पर श्रीमती शिखा गंगल,अध्यक्षा, उत्तर रेलवे,महिला कल्याण संगठन, नई दिल्ली का लखनऊ आगमन हुआ।इस सुअवसर पर श्रीमती शिखा गंगल ने श्रीमती नीतू सपरा,अध्यक्षा,महिला कल्याण संगठन,लखनऊ मंडल एवम संगठन की अन्य पदाधिकारियों के साथ लखनऊ स्थित मंडलीय चिकित्सालय पहुंचकर बीमार रेल कर्मियों उनके परिजनों एवं अन्य रेल कर्मियों के हितार्थ एवं कल्याण की दिशा में एक सार्थक प्रयास करते हुए इंटरकॉम दूरभाष एवम जन संबोधन प्रणाली, केबिन संख्या 10एवम डॉक्टर्स हॉस्टल का प्रारंभ किया।

और पढ़े  UP: पूरे प्रदेश में हुई बरसात से गिरा पारा, आज इन 58 जिलों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जारी हुए पूर्वानुमान

(रेखा शर्मा)
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबन्धक
उत्तर रेलवे,लखनऊ


Spread the love
  • Related Posts

    UP- पंचायत चुनाव की तारीखों को लेकर HC ने सरकार से किए सवाल, प्रशासक नियुक्त करने पर उठाया सवाल

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेश की ग्राम पंचायतों के प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के मामले में हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने सख्त रुख अपनाया है। कोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से…


    Spread the love

    सूर्या हत्याकांड- खोड़ा में घुसी पुलिस तो भागे 620 अपराधी, 524 परिवार कर गए पलायन,आरोपी शारिक गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा में सूर्या हत्याकांड के बाद तीन दिवसीय अपराधी सत्यापन अभियान बुधवार को पूरा हो गया। तीन दिन में 1200 अपराधियों के घर तक पुलिस पहुंची। हालांकि पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *