(महान धावक) मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, ‘फ्लाइंग सिख’ नहीं जा सके अंतिम संस्कार में

Spread the love

महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष की थीं। निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना संक्रमित पद्मश्री मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। संक्रमण के दौरान बढ़े हुए अन्य पैरामीटर भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्हें पीजीआई के आईसीयू यूनिट-1 में बनाए गए आइसोलेशन रूम में रखा गया है। पीजीआई में भर्ती होने के बाद पिछले हफ्ते मिल्खा सिंह की दोबारा कोरोना जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अगले कुछ दिनों में फिर से कोरोना जांच की जाएगी। 

मिल्खा सिंह 19 मई को अपने रसोइए के कारण संक्रमित हो गए थे। 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

30 मई को परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपनी कोठी में ही रहे। 3 जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। तब से वह यहीं उपचाराधीन हैं। 22 मई को उनके बेटे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह भी दुबई से भारत आ गए थे। वह भी पिता की देखभाल में लगे हैं। लेकिन निर्मल मिल्खा सिंह फोर्टिस अस्पताल में ही भर्ती थीं।

और पढ़े  ED का एक्शन: 2,000 करोड़ के चिटफंड घोटाले में करोड़ों की संपत्ति जब्त, 182 बैंक खाते हुए फ्रीज

Spread the love
  • Related Posts

    सरकार का बड़ा फैसला: राज्य में गुटखा-पान मसाला बनाना, बेचना-रखना और ढोना- सब पर 1 साल का प्रतिबंध

    Spread the love

    Spread the loveकर्नाटक के खाद्य सुरक्षा आयुक्त कार्यालय ने राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा व पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर एक साल के…


    Spread the love

    जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिला मोबाइल फोन, छापेमारी में खुलासे से उठे सवाल

    Spread the love

    Spread the loveबंगलूरू के परप्पना अग्रहारा केंद्रीय जेल में सीसीबी ने छापेमारी की। इस दौरान पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की बैरक से एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन जब्त किया गया। यह जानकारी  पुलिस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *