(महान धावक) मिल्खा सिंह की पत्नी का कोरोना से निधन, ‘फ्लाइंग सिख’ नहीं जा सके अंतिम संस्कार में

Spread the love

महान धावक मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह का कोरोना से निधन हो गया है। रविवार शाम चार बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। वह 85 वर्ष की थीं। निर्मल मिल्खा सिंह भारतीय महिला वालीबॉल टीम की पूर्व कप्तान और पंजाब सरकार में पूर्व खेल निदेशक (महिला) थीं। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें मोहाली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मिल्खा सिंह भी पीजीआई चंडीगढ़ में आईसीयू में भर्ती हैं। इस वजह से वह अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके।

पीजीआई चंडीगढ़ में भर्ती कोरोना संक्रमित पद्मश्री मिल्खा सिंह के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है। संक्रमण के दौरान बढ़े हुए अन्य पैरामीटर भी धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं। उन्हें पीजीआई के आईसीयू यूनिट-1 में बनाए गए आइसोलेशन रूम में रखा गया है। पीजीआई में भर्ती होने के बाद पिछले हफ्ते मिल्खा सिंह की दोबारा कोरोना जांच की गई थी, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। अगले कुछ दिनों में फिर से कोरोना जांच की जाएगी। 

मिल्खा सिंह 19 मई को अपने रसोइए के कारण संक्रमित हो गए थे। 24 मई को उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 26 मई को उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह (85) को भी संक्रमण के चलते इसी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। 

30 मई को परिवार के अनुरोध पर मिल्खा सिंह को छुट्टी दे दी गई। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपनी कोठी में ही रहे। 3 जून को अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उन्हें पीजीआई में भर्ती कराना पड़ा। तब से वह यहीं उपचाराधीन हैं। 22 मई को उनके बेटे मशहूर गोल्फर जीव मिल्खा सिंह भी दुबई से भारत आ गए थे। वह भी पिता की देखभाल में लगे हैं। लेकिन निर्मल मिल्खा सिंह फोर्टिस अस्पताल में ही भर्ती थीं।

और पढ़े  एफटीए- यूरोपीय संघ छोड़ने के बाद आर्थिक रूप से सबसे अहम समझौता, भारत के साथ व्यापार समझौते पर बोले प्रधानमंत्री स्टार्मर

Spread the love
  • Related Posts

    “मन की बात”: PM मोदी- ‘हमारी लोकपरंपराओं में आज भी समाज को दिशा देने की ताकत’

    Spread the love

    Spread the love   प्रधानमंत्री मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 124वें संस्करण में देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘मन की बात…


    Spread the love

    मन की बात- छात्रों ने ओलंपियाड में बढ़ाया भारत का मान, विज्ञान में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत: प्रधानमंत्री मोदी

    Spread the love

    Spread the love   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के जुलाई अंक में भारत की वैज्ञानिक और अकादमिक उपलब्धियों पर प्रसन्नता जताई। उन्होंने कहा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *