मण्डल पर कोविड19 के संक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान का संचालन।

Spread the love

*सघन जांच करते हुए यात्रियों को किया जा रहा जागरूक*

कोविड 19 के निरंतर बढ़ते संक्रमण एवं इस महामारी से यात्रियों सहित आमजन के जीवन के रक्षा एवं इसके प्रसार को रोकने के लिए मण्डल रेल प्रबंधक श्री सुरेश कुमार सपरा के कुशल दिशा-निर्देशों पर उत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल द्वारा लखनऊ ,वाराणसी सहित पूरे मण्डल पर माह जनवरी 2022 से विशेष जांच अभियान को संचालित किया जा रहा है जिसके अंतर्गत स्टेशन एवं प्लेटफार्म पर प्रवेश करने वाले यात्रियों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनकर आने पर ही प्रवेश दिया जाएगा साथ ही बिना मास्क पहने यात्रियों के विरुद्ध जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है I मण्डल की वाणिज्य शाखा के टिकट चेकिंग कर्मचारी इस अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका का निर्वहन करते हुए इस दिशा में पूर्ण निष्ठा एवं प्रतिबद्धता के साथ अपना कार्य कर रहे हैं साथ ही इन कर्मचारियों द्वारा मण्डल पर यात्रा करने वाले तथा आने जाने वाले यात्रियों से संवाद स्थापित करते हुए उनको कोविड 19 के संबंध में जागरूक भी किया जा रहा है I मण्डल के सभी स्टेशनों एवं परिसर पर कोविड 19 संबंधी पोस्टर और बैनर भी लगाए गए है तथा लगातार इस सम्बन्ध में यात्रियों को सचेत करने हेतु एनाउंसमेंट भी किया जा रहा है जोकि इस महामारी के विषय में यात्रियों एवं आमजन को जागरूक करते हुए आवश्यक सूचनाएं प्रदान कर रहे हैं I इसके अतिरिक्त स्थानीय राज्य सरकार से सामंजस्य स्थापित करते हुए स्टेशनों पर आवागमन करने वाले यात्रियों की जांच हेतु RTPCR काउंटरों की भी व्यवस्था की गयी है I रेल प्रशासन द्वारा अपने कर्मचारियों को भी सोशल डिसटेंसिंग,मास्क का अनिवार्य प्रयोग एवं कोविड सम्बन्धी समस्त निर्देशों के साथ ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया है I इस अभियान के तहत अभी तक लगभग 200 यात्रियों पर कोविड संबंधी निर्देशों की अवहेलना करने हेतु जुर्माना लगाया गया ।

और पढ़े  कांवड़ यात्रा रूट डायवर्जन-: मेरठ एक्सप्रेसवे, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 29 से नहीं चलेंगे भारी वाहन

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या: राम मंदिर में फिर बढ़ा सोने-चांदी का चढ़ावा, 10 दिन में मिला इतना सोना और चांदी

    Spread the love

    Spread the loveश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक बार फिर सोने और चांदी के चढ़ावे में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। ट्रस्ट से जुड़े सूत्रों के अनुसार, पिछले 10 दिनों…


    Spread the love

    भाला फेंक में नीरज चोपड़ा को रजत, कांस्य पदक भी भारत की झोली में, श्रीलंका ने जीता स्वर्ण पदक

    Spread the love

    Spread the loveस्कॉटलैंड के ग्लास्गो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में आज भाला फेंक स्पर्धा का फाइनल मुकाबला हुआ। ओलंपिक में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीत चुके स्टार एथलीट नीरज…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *