मणिपुर : लगातार दूसरी बार बीरेन सिंह बने सीएम।।

Spread the love

मणिपुर के अगला मुख्यमंत्री का नाम अब साफ हो गया है। मणिपुर भाजपा विधायक दल की बैठक में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया है। बीरेन सिंह अब लगातार दूसरी पर राज्य में सत्ता की बागडोर अपने हाथ में लेंगे। रविवार को भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू की मौजूदगी में हुई बैठक में बीरेन सिंह के नाम पर मुहर लगाई गई। हालांकि, शपथ ग्रहण कार्यक्रम को लेकर अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बीरेन सिंह के नाम के एलान के बाद केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह सभी की सर्वसम्मति से लिया गया एक अच्छा निर्णय है। यह सुनिश्चित करेगा कि मणिपुर में एक स्थिर और जिम्मेदार सरकार हो जो आगे निर्माण करेगी क्योंकि केंद्र आज पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर राज्यों पर विशेष ध्यान देता है। वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में एक बार फिर से चुने जाने पर ट्वीट कर बधाई दी।

इससे पहले पूर्वोत्तर राज्य के अगले मुख्यमंत्री के नाम पर चर्चा के लिए दिल्ली में शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर एक अहम बैठक हुई थी। बैठक में मणिपुर भाजपा के वरिष्ठ विधायक टी बिस्वजीत राणे, गोवा के कार्यवाहक सीएम प्रमोद सावंत, भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा मौजूद थे। बीरेन सिंह भी दिल्ली पहुंचे थे।


Spread the love
और पढ़े  फिर विवादों में UP के ये SDM: अब थप्पड़ मारने के प्रयास और धक्का देने का आरोप, कार्यशैली पर पहले भी उठे सवाल
  • Related Posts

    अलविदा खामेनेई: अंतिम विदाई की प्रक्रिया शुरू, इराक जाएगा ताबूत, जहां किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक क्यों है खास?

    Spread the love

    Spread the loveईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की अंतिम यात्रा की से पहले उनकी ताबूत लोगों के दर्शन के लिए रखा गया। अमेरिका और इस्राइल के साथ युद्ध की शुरुआत में…


    Spread the love

    सीरिया की राजधानी के कैफे में भीषण विस्फोट; नौ की मौत, 20 घायल, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    Spread the love

    Spread the loveसीरिया की राजधानी दमिश्क में गुरुवार को एक कैफे के अंदर विस्फोट हुआ। सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि इस धमाके में नौ लोगों की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *