भारतीय डाक विभाग द्वारा किया गया महामेला का आयोजन ।

Spread the love

भारतीय डाक विभाग के द्वारा महामेला का आयोजन सुकन्या समृद्धि, डाक जीवन बीमा, बचत योजनाओं का गाँधी सभागार में आयोजित किया गया। इस मेले में उत्तर प्रदेश के चीफ पोस्टमास्टर जनरल कौशलेन्द्र कुमार सिन्हा ने शिरकत की।इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि देश का किसान आज भी कड़ी मेहनत करने के बाद भी धन संचय नही कर पाता इसलिए गरीबी उसके परिवार का साथ नही छोड़ पाती है आज इन्सान का जीवन पल पल जोखिम से भरा है। किसान व उसके परिवार के भविष्य को आर्थिक मजबूती देने के लिए डाकघर की ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना,बचत खाता, बेटियों के लिए सुकन्या समृद्धि योजना अधिक लाभकारी है।डाकघर की सभी योजनाऐं किसानों और आम व्यक्ति के लिए लाभकारी है।किसी भी बीमा कम्पनियो से ग्रामीण डाक जीवन बीमा योजना में कम क़िस्त व् अधिक बोनस दिया जाता।तो वही बेटियों के भविष्य को सवारने के लिए सिन्हा ने कहा कि सुकन्या समृद्धि योजना में सर्वाधिक ब्याज दिया जाता है यह किसी भी डाकघर में सुकन्या खाता 10 वर्ष से कम बेटियों का रु 250 से खाता खोलकर अगली धनराशि 100 से लेकर डेढ़ लाख तक जमा करके 21 वर्ष पर लाखों धन इकट्ठा किया जा सकता है। इस दौरान बेटियों को सुकन्या पासबुक व उपहार औऱ उत्कृष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।इस दौरान सीनियर पोस्टमास्टर एस आर गुप्ता, सहायक अधीक्षक अजय कुमार पाण्डेय, मनोज कुमार, अलका गौड़, सिंकू रावत, जय शंकर वर्मा, चांदनी वर्मा, पंकज सिंह, सविता, शशि रावत आदि मौजूद रहे।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन
  • Related Posts

    भीषण सड़क हादसा: गंगा एक्सप्रेस-वे पर पलटी तेज रफ्तार थार, 4 युवकों की मौत, एक घायल

    Spread the love

    Spread the loveहापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गंगा एक्सप्रेसवे पर रविवार देर रात करीब एक बजे बदायूं से दिल्ली जा रही थार कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित…


    Spread the love

    अयोध्या: मंदिर को चार करोड़ देने वाली महिला के खाते में निकले सिर्फ 3 रुपये… चेक बाउंस होने पर अब कार्रवाई तय

    Spread the love

    Spread the loveराममंदिर के कर्मियों की सुविधा के लिए चेन्नई की महिला श्रद्धालु की ओर से दिए गए चार करोड़ रुपये के चेक का भुगतान नहीं हो सका। बैंक में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *