भारत में कोरोना का प्रकोप खत्म होने का नाम नहीं ले रहा। आए दिन बड़ी संख्या में लोग इस घातक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आकड़े के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर कोविड-19 के 38,146 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, इस बीमारी के कारण देशभर में 411 लोगों की जान चली गई। इससे देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,20,967 हो गई।







