भाजपा – बसपा के 6 विधायक हुए साइकिल पर सवार ।

Spread the love

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका लगा है। बसपा के छह विधायक शनिवार को सपा में शामिल हो गए। इन्हें अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता दिलाई है। ये विधायक लंबे समय से अखिलेश के संपर्क में थे। वहीं, एक भाजपा विधायक ने भी सपा की सदस्यता ले ली।
यूपी चुनाव से पहले यह बसपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। उधर, सपा भाजपा की मुख्य विपक्षी दल के रूप में उभर रही है और लगातार मजबूत होती नजर आ रही है।
बसपा व भाजपा से आए विधायकों का अखिलेश यादव ने सपा कार्यालय में स्वागत किया और उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर अखिलेश यादव ने कहा कि बहुत लोग हैं जो सपा में शामिल होना चाहते हैं। चुनाव आने तक भाजपा ‘भागता परिवार’ ही रह जाएगी। इस चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है। उन्होंने भाजपा का घोषणा पत्र पढ़ा और कहा कि भाजपा ने किसानों से किया एक भी वादा पूरा नहीं किया। न तो उनकी आय दोगुनी हुई और न ही ऐसे प्रयास हुए जिससे उनका जीवन बेहतर हो।

अखिलेश ने कहा कि जनता में सरकार के प्रति आक्रोश है। महंगाई जबरदस्त तरीके से बढ़ रही है। भाजपा के लोग पन्ना प्रमुख बनाते हैं और अपने घोषणा पत्र का पन्ना पलटना भूल जाते हैं। अभी तक बच्चों को लैपटॉप और टैबलेट नहीं दे सके हैं।
वहीं, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के बारे में अखिलेश ने कहा कि उनका सम्मान रखा जाएगा। वह भी हमारे ही साथ रहेंगे।

और पढ़े  Marksheet- यूपी बोर्ड की मार्कशीट होगी 16 सिक्योरिटी फीचर से लैस, ना पानी में गलेगी और ना फटेगी

यह 6 विधायक हुए सपा में शामिल-

सुषमा पटेल मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर
1 हरगोविंद भार्गव सिधौली, सीतापुर
2 असलम चौधरी धौलाना, हापुड़
3 असलम राइनी, श्रावस्ती
4 हाकिम लाल बिन्द, हंडिया, प्रयागराज
5मुज्तबा सिद्दीकी  प्रतापपुर प्रयागराज
6 भाजपा के सीतापुर सदर के विधायक राकेश राठौर सपा में शामिल हो गए।


Spread the love
  • Related Posts

    UP Board 10th-12th Result:- 10वीं में 90.40% तो इंटर में 80.38 फीसदी बच्चे पास, लड़कियों ने बाजी मारी

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं के नतीजे आखिरकार घोषित कर दिए गए हैं, जिसका लाखों छात्रों को लंबे समय से इंतजार था। इस…


    Spread the love

    UP Board 10th-12th Result- 10वीं में कशिश और 12वीं में शिखा ने किया टॉप, देखें टॉपर की लिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। लगभग 52 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया है। इस…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *