चमोली- बाजपुर में भूस्खलन से बदरीनाथ हाईवे बंद, पहाड़ी दरकने से सिमली-ग्वालदम NH भी ठप, सैकड़ों यात्री फंसे

दरीनाथ हाईवे चमोली बाजार के समीप बाजपुर में अवरूद्ध हो गया है। हाईावे पर चट्टान से भारी मात्रा में मलबा आ गिरा। यहां रह रहकर चट्टान से भूस्खलन हो रहा है।  हाईवे के दोनों ओर से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब के यात्री व लोकल सवारियां फंसी हुई हैं। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा सुबह 11 बजे से हाेनी है, ऐसे में हाईवे बंद होने से अभ्यर्थी भी परेशान हैं।

 

 

नारायणबगड़-नलगांव के बीच पहाड़ी दरकी, सिमली-ग्वालदम हाईवे ठप

पहाड़ में लगातार हो रही बारिश आफत बनी हुई है। नारायणबगड़ और नलगांव के बीच अचानक विशालकाय चट्टान खिसककर सड़क पर आ गिरी, जिससे सिमली-ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-109) यातायात के लिए पूरी तरह बंद हो गया है।

 

मार्ग अवरुद्ध होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सूचना मिलते ही सीमा सड़क संगठन (BRO) की टीम पोकलैंड व जेसीबी मशीनों के साथ मौके पर पहुंच गई है। बीआरओ के जवान और मजदूर मलबे व बोल्डरों को हटाकर हाईवे को सुचारू करने के कार्य में जुटे हुए हैं।

और पढ़े  हल्द्वानी: सुप्रीम फैसले से पहले बनभूलपुरा में सड़कों से छतों तक पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी, सुनवाई कल
  • Related Posts

    श्रीदेव सुमन विवि: 29 सितंबर को छात्रसंघ चुनाव, 1 अक्तूबर को विश्वविद्यालय छात्र महासंघ निर्वाचन

    श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परिसर और उससे संबद्ध राजकीय महाविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव की तिथि घोषित कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार…

    हल्द्वानी: देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा…गौरव सेनानी मिलन समारोह में बोले नितिन नवीन

    जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा खुद देव करते हो और जहां न्याय के देवता का राज हो उसे भूमि के साथ कभी कोई अन्याय नहीं कर सकता और उत्तराखंड…