भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का बड़ा बयान, योगी के नेतृत्व में लड़ा जाएगा विधानसभा 2022 का चुनाव.

Spread the love

मथुरा के वृंदावन में स्थित केशवधाम पर शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के ब्रजक्षेत्र की बैठक हुई। इस बैठक में आए भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी 300 से अधिक सीटें जीतकर भाजपा की सरकार बनेगी। इस बार टिकट कार्यकर्ताओं की पसंद पर दी जाएगी।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बैठक के बाद पार्टी के पार्षद राजेश सिंह पिंटू के आवास पर पत्रकारों से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि यूपी में 2022 में भाजपा दोबारा सरकार बनाने जा रही है। जनता भाजपा के पक्ष में पूरी तरह से मतदान करेगी। इसका कारण मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी में जो बदलाव देखने को मिला है, ऐसा काफी वर्षों बाद आया है। 

दयाशंकर सिंह ने कहा कि योगी सरकार में अपराधी या तो सलाखों के पीछे भेजे गए या फिर ऊपर। हर तरफ विकास की गंगा बही है। आमजन को योगी सरकार में कोई परेशानी नहीं हुई। बस पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी ने जरूर लोगों को कमजोर किया है। यह प्राकृतिक आपदा से निपटने में मुख्यमंत्री योगी ने सर्वस्व न्यौछावर करके काफी जिंदगियां बचाईं।


Spread the love
और पढ़े  BJP विधायक से माफी, अब फिर बदला बाल योगी का सुर, बोले- झुका नहीं, बुजुर्ग समझकर जताया था खेद
  • Related Posts

    योगी सरकार का मेगा प्लान: UP में 120 लाख करोड़ निवेश का लक्ष्य, बनेंगे नए औद्योगिक हब

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश को दस खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए निवेश, जमीन, बुनियादी ढांचे और नीतिगत सुधारों पर फोकस किया गया है। अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास विभाग ने…


    Spread the love

    UP- योगी कैबिनेट की बैठक आज, दरोगा-सिपाही भर्ती के नियमों में बदलाव के साथ आ सकते हैं 15 बड़े प्रस्ताव

    Spread the love

    Spread the love मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होगी। इसमें निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास होने की संभावना है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *