Rain: बारिश से उफान पर आया भट्टा फॉल, रौद्र रूप देख सहमे पर्यटक, तेज बहाव के चलते बढ़ी सतर्कता

Spread the love

हाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। वहीं भारी बारिश का असर शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल भट्टा फॉल पर भी देखने को मिला, जहां झरने का पानी तेज बहाव के साथ उफान पर आ गया। सामान्य दिनों में शांत नजर आने वाला भट्टा फॉल बारिश के बाद अपने रौद्र रूप में दिखाई दिया, जिसे देखकर स्थानीय लोग और पर्यटक भी हैरान रह गए।

बारिश के कारण भट्टा फॉल में पानी का प्रवाह काफी बढ़ गया है। झरने से गिरता तेज पानी और आसपास बहते जलधाराओं का दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहा। हालांकि भट्टा फॉल में पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार का कोई नुकसान नही हुआ है।

पर्यटकों का कहना है कि बारिश के बाद पहाड़ों का प्राकृतिक सौंदर्य और अधिक निखर गया है, लेकिन तेज बहाव वाले स्थानों पर सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी है। वहीं स्थानीय लोग भी मौसम के रुख को देखते हुए सतर्क नजर आ रहे हैं।

 

स्थानीय निवासी शिवम ने बताया कि बारिश के कारण भट्टा फाँल में पानी बढ़ गया है। इससे फाँल अपने रौद्र रुप में दिखाई दिया।हालांकि फाँल का पानी बढ़ने से किसी भी प्रकार से कोई नुकसान नही हुआ है। कहा पानी बढ़ने के साथ ही स्थानीय व्यापारी, रेस्टोरेंट संचालक सतर्क है ।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून- 11 जुलाई से परेड मैदान में होगा 'लोक संवर्धन पर्व', केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू करेंगे शुभारंभ
  • Related Posts

    कुदरत का कहर: उत्तराखंड में 91 सड़कें बंद, कश्मीर में क्लाउडबर्स्ट, हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट

    Spread the love

    Spread the love उत्तर भारत के पहाड़ी राज्य इस समय मानसून और प्राकृतिक आपदाओं की दोहरी मार झेल रहे हैं। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर (घाटी) में भारी बारिश, भूस्खलन…


    Spread the love

    देहरादून- बच्चे ने चॉकलेट खाकर रैपर जमीन पर फेंका, आगबबूला हुई महिला सफाईकर्मी, दी धमकी-जान से मार दूंगी

    Spread the love

    Spread the loveदून अस्पताल में उपचार के लिए आई एक महिला के बच्चे ने जमीन पर रैपर फेंक दिया तो महिला सफाईकर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दे…


    Spread the love