खटपट?: शाह से मिले 3 मुस्लिम सांसद, जताई समर्थन की इच्छा, तृणमूल के आधा दर्जन बागियों की पसंद BJP

तृणमूल कांग्रेस के 20 बागी सांसदों ने एनसीपीआई में विलय की घोषणा तो कर दी है, मगर भविष्य के सवाल पर उनके बीच खाई चौड़ी हो रही है। इनमें शामिल तीन मुस्लिम सांसद राजग में शामिल होने के बदले उसे मुद्दागत समर्थन देने के पक्ष में हैं। इसके इतर आधा दर्जन सांसदों की इच्छा है कि एनसीपीआई की जगह भविष्य में भाजपा में विलय की दिशा में आगे बढ़ा जाए।

गौरतलब है कि तकनीकी और कानूनी कारणों से लोकसभा स्पीकर ने अब तक बागी सांसदों के एनसीपीआई में विलय को मंजूरी नहीं दी है। राजग संसदीय दल की मंगलवार को होने वाली दो बैठकों से दूरी बनाने वाले तीनों मुस्लिम सांसदों यूसुफ पठान, खलीलुर रहमान और अबू ताहेर खान ने बृहस्पतिवार को गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर मुद्दागत समर्थन पर राजग को समर्थन देने का पक्ष रखा।
तीनों सांसदों ने उनसे धार्मिक स्वतंत्रता की सुरक्षा की मांग करते हुए पश्चिम बंगाल, में मस्जिदों से लाउड स्पीकर हटाने और मतदाता ट्रिब्यूनल के लंबित मामलों का जल्द निपटारा न करने पर चिंता जाहिर की। तीनों सांसदों ने कहा कि अरसे से देश के वैध नागरिक ट्रिब्यूनल के फैसले का इंतजार कर रहे हैं।
नेतृत्व के कारण उलझन
दरअसल बागी गुट में नेतृत्व को लेकर भी उलझन की स्थिति है। पार्टी में नेतृत्व विरोधी मुहिम की अगुवाई काकोली दस्तीदार ने की थी। बाद में शताब्दी रॉय इस मुहिम से जुड़ीं। फिर अंत में सुदीप बंदोध्याय भी विरोधी गुट में शामिल हुए। अब एनसीपीआई में विलय के बाद इस गुट में असली नेतृत्व पर भी अंदरखाने मतभेद की स्थिति है।
और पढ़े  ब्राजील में राष्ट्रपति चुनाव: ब्राजील में लूला दा सिल्वा चौथी बार बने राष्ट्रपति,
  • Related Posts

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…

    विधान परिषद चुनाव परिणाम: कर्नाटक की धारवाड़ एमएलसी सीट पर BJP की जीत

    विधान परिषद चुनाव के लिए 23 अक्तूबर को कराई गई वोटिंग के बाद मंगलवार को मतगणना शुरू हुई, जोकि अभी तक जारी है। उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र समेत चार राज्यों…