बुरहानपुर / मध्यप्रदेश : बहुचर्चित इच्छापुर बालिका हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा।।

Spread the love

बुरहानपुर जिले का बहुचर्चित इच्छापुर बालिका हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंधों की अशंका के चलते गांव की महिला ने ही बालिका का गला घोटकर हत्या की थी। पुलिस ने हत्या शामिल साड़ी और मोबाइल को भी जब्त किया है।

एसपी राहुल कुमार लोढा ने बताया कि घटना 23 दिसंबर 2021 की है। शाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम इच्छापुर में 17 माह की बालिका लापता हो गई थी। पुलिस ने पहले गुमशुदगी का केस दर्ज कर जांच की तो दो दिन बाद गांव के पास ही कुए में बालिका का शव बोरी में बांधा हुआ मिला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर गंभीरता की जांच की तो पड़ोस में रहने वाली महिला अलकाबाई पति सुनिल ही आरोपी निकली।
महिला का गांव के एक युवक के साथ अवैध संबंध थे। बालिका की हत्याकांड का मुख्य कारण भी अवैध संबंधों की शंका ही है। आरोपी महिला ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बालिका हत्याकांड को लेकर पुलिस ने सभी पहलूओं पर जांच की थी। हत्या की घटना के बाद सोशल मीडिया सहित जिलेभर में आक्रोश देखने को मिला था। राजनीति संगठनों ने बुरहानपुर बंद भी कराया था।बालिका के साथ नहीं हुआ था बलात्कार
एसपी ने कहा कि बालिका के साथ बलात्कार की घटना नहीं हुई थी। शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में बलात्कार की अशंका जाहिर करने पर पुलिस ने फॉरेंसिक सहित डीएनए जांच भी कराई थी, लेकिन किसी भी रिपोर्ट में बालिका के साथ बलात्कार होने की घटना समाने नहीं आई। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर जिला न्यायालय में पेश किया।

और पढ़े  आर्टेमिस-II मिशन- नासा का आर्टेमिस-2 मिशन ऐतिहासिक यात्रा के अंतिम चरण में, पृथ्वी पर लौटने के करीब

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *