बीकापुर : तमसा नदी में किशोरी का संदिग्ध अवस्था में मिला सड़ा गला शव ।

Spread the love

कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर माफी तमसा नदी में शुक्रवार किशोरी का संदिग्ध अवस्था में सड़ा गला शव नदी के पानी में उतराता मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलने के बाद कोतवाली बीकापुर और पूरा कलंदर पुलिस भी मौके पर पहुंची। किशोरी के शरीर पर मौजूद कपड़े और पैर में जूती से किशोरी की पहचान हुई। बताया गया कि नदी में मिला शव पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नंदीग्राम मूसेपुर की निवासी दलित किशोरी नैंसी पुत्री मंसाराम का है। जो जन्माष्टमी के दिन 30 अगस्त से पिछले 5 दिनों से लापता थी। घटनास्थल पर पहुंची मूसेपुर पूरा कलंदर निवासी मानसी पुत्री मंसाराम द्वारा बताया गया कि नदी में मौजूद शव उनकी छोटी बहन नैंसी का है। जूते और कपड़े उनकी बहन के हैं। उनकी छोटी बहन नैंसी कक्षा 11 की छात्रा थी। तथा जन्माष्टमी के दिन 30 अगस्त को सुबह घर से पैसा निकालने के लिए पैदल बैंक ग्राहक सेवा केंद्र भरतकुंड को गई थी। लेकिन घर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद कोई सुराग ना मिलने पर दूसरे दिन पूरा कलंदर थाने में गुमशुदगी की तहरीर दी गई। नदी से निकालकर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


Spread the love
और पढ़े  लखनऊ अग्निकांड: तार, थर्माकोल और फाइबर ने किया आग में घी का काम, 'नकली' छत के धुएं में घुटा लोगों का दम
  • Related Posts

    UP: अब प्रदेश में बेसमेंट में नहीं चल सकेंगे कोचिंग सेंटर और नर्सिंग होम, हर हाल में पूरे करने होंगे मानक

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजधानी के अलीगंज में हुए अग्निकांड प्रदेश के लिए बड़ा सबक बताया है। कहा, इस पीड़ादायक घटना से सीख लेते हुए भविष्य में ऐसी…


    Spread the love

    लखनऊ अग्निकांड: तार, थर्माकोल और फाइबर ने किया आग में घी का काम, ‘नकली’ छत के धुएं में घुटा लोगों का दम

    Spread the love

    Spread the loveअलीगंज सेक्टर डी में सोमवार को हुए भीषण अग्निकांड की भेंट चढ़े हैक्सार स्टूडियो में बड़ी खामियां मिली हैं। इसकी छत पर तार का मकड़जाल था। इनमें होने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *