बिहार से बड़ी खबर – छात्रों ने मचाया बवाल : छात्रों ने गया में पैसेंजर ट्रेन को किया आग के हवाले, रेल मंत्री बोले- रेलवे आपकी संपत्ति, इसे मत जलाओ ।।

Spread the love

बिहार में रेलवे भर्ती बोर्ड की एनटीपीसी परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्र बहुत ज्यादा उग्र हो गए। तीसरे दिन के विरोध प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने गया में आज ट्रेन में आग लगा दी। इस घटना पर गया के SSP आदित्य कुमार ने कहा छात्र किसी के बहकावे में न आएं।  सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं। रेलवे ने एक कमेटी का गठन किया है जो जांच करेगी। कुछ छात्रों की पहचान हुई है। कार्रवाई जारी है। एसएसपी आदित्य कुमार ने दावा करते हुए कहा कि स्थिति अब नियंत्रण में है।
वहीं, छात्रों के बढ़ते प्रदर्शन को देखते हुए रेलवे बोर्ड ने प्रेस कांफ्रेंस की। इसमें केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि हमने छात्रों की मांग की जांच के लिए कमेटी बनाई है। हमने छात्रों को उनकी चिंताएं जाहिर करने के लिए 16 फरवरी यानी तीन हफ्तों का समय दिया है। मुद्दों के हल के लिए सभी कमेटियों को अपने प्रस्ताव देने के लिए 4 मार्च तक का समय दिया है। उससे पहले भी हो सकता है।
रेल मंत्री ने कहा कि शुरू में इसके लिए जो परीक्षा को कंडक्ट करने के लिए एप्लीकेशन आईं, दोनों में एक करोड़ से ज्यादा आवेदन आए। जो हमने एग्जाम के लिए एजेंसी ली, उसे हायर करने के लिए हमें छह महीने लगे। करोड़ो लोगों की परीक्षा कराना बड़ा टास्क है। कोरोना के फेज में देरी हुई, लेकिन परीक्षा की प्रक्रिया चालू रही। 

उन्होंने कहा कि जो दूसरा वाला ग्रुप-डी का एग्जाम है। पांच लाख के करीब आवेदन ऐसे थे, जिनमें फोटो मैच नहीं हो रहे थे। जब फोटो नहीं मैच हो रहे थे, तो एग्जाम कैसे लिए जा सकते थे। जैसे ही इस पर आगे फैसला हुआ, हमने तुरंत एग्जाम लिए। पीएम मोदी सरकार का इंटेंट रोजगार बढ़ाने का है। एक लाख 40 हजार वैकेंसी लाना कोई छोटी बात नहीं है।उन्होंने कहा कि प्रिलिमनरी एग्जाम इतना बड़ा फेज है कि इसमें कई लोगों की परीक्षा छूट गई। इसलिए हमने उन्हें दोबारा मौका देने का फैसला किया। इसलिए सरकार को एग्जाम कराने और फिर उनके नतीजे जारी करने में समय लग रहा है। हमारी नीति प्रो-स्टूडेंट रही हैं। हम सिर्फ छात्र के हितों के बारे में सोच रहे हैं। आज जो मुद्दा है वो शॉर्टलिस्ट कैंडिडेट कौन हैं? इस मुद्दे को भी हम जल्दी सुलझाएंगे।

और पढ़े  कूचबिहार से आज PM मोदी फूंकेंगे चुनावी शंखनाद, विजय ने विपक्षियों पर साधा निशाना

Spread the love
  • Related Posts

    कार्बन कॉपी बन गई है टीएमसी: मुर्शिदाबाद में बरसे PM मोदी, कहा- घुसपैठियों की सरकार का अंत तय

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के जंगीपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर हमला बोला है। पीएम मोदी ने साफ लफ्जों में कहा…


    Spread the love

    इस्‍लामाबाद पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल, बस कुछ देर में होगी US-ईरान की शांति वार्ता,जेडी वेंस कर रहे नेतृत्व

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच इस्लामाबाद में शांति वार्ता को लेकर नई हलचल देखने को मिल रही है। क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करने के प्रयासों के तहत…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *