बिहार : सीवान के पूर्व बाहुबली सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की कोरोना से मौत.

Spread the love

देश में कोरोना का खौफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रोजाना कोई न कोई शख्स इस खतरनाक वायरस का शिकार बन रहा है। इसी कड़ी में बिहार के सिवान जिले के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन का नाम भी जुड़ गया। आज (1 मई) दिल्ली के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बता दें कि शहाबुद्दीन कोरोना संक्रमित हो गए थे, जिसके बाद दिल्ली में उनका इलाज चल रहा था। तिहाड़ के डीजी ने इसकी पुष्टि की है।
जेल में बंद राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की शनिवार को दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में कोरोना से मौत हो गई। महानिदेशक (कारा) संदीप गोयल ने बताया कि दिल्ली जेल के कैदी मोहम्मद शहाबुद्दीन की मृत्यु के बारे में डीडीयू अस्पताल से सूचना मिली है। शहाबुद्दीन कोविड-19 से संक्रमित था और 20 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कारा अधिकारियों ने बताया कि उन्हें दो-तीन दिन पहले अस्पताल के सघन निगरानी कक्ष (आईसीयू) में भर्ती कराया गया था।


Spread the love
और पढ़े  मोनालिसा की शादी में फर्जीवाड़ा, पति फरमान पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा, छिपाई गई मोनालिसा की उम्र
  • Related Posts

    अयोध्या- “पैंथर फाइट नाइट” का भव्य आगाज़, 235 मुकाबलों से गूंजेगी रामनगरी

    Spread the love

    Spread the love   धार्मिक आस्था की नगरी अयोध्या अब खेल और मनोरंजन के क्षेत्र में भी नई पहचान गढ़ती नजर आ रही है। इसी कड़ी में पहली बार आयोजित…


    Spread the love

    शाहजहांपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, पुतला फूंकने को लेकर हंगामा

    Spread the love

    Spread the loveअसम विधानसभा चुनाव के दौरान असम के मुख्यमंत्री हेमंता विश्व सरमा द्वारा नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी,कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर लगातार अभद्र टिप्पणी किए जाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *