बिग ब्रेकिंग – उत्तराखंड : पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को कांग्रेस ने किया 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, आज होंगे भाजपा में शामिल ।।

Spread the love

कांग्रेस में टिकट बंटवारे के बाद कई सीटों पर लगातार बगावती तेवर सामने आ रहे हैं। असंतोष के परिणाम भी सामने आने लगे हैं। इसी क्रम में उत्तराखंड के पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष किशोर उपाध्याय को पार्टी विरोधी गतिविधियों के लिए 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह आज भाजपा का दामन थाम सकते हैं। भाजपा से उनकी नजदीकियों की खबरों के बीच पार्टी ने उन्हे सभी पदों से पिछले दिनों हटा दिया था। हालांकि उपाध्याय ने उन्हे लेकर की जारी चर्चा पर अपना स्पष्टीकरण भी भेजा था। अब उपाध्याय के भाजपा में जाने की खबरें गर्म हैं।इस बीच कांग्रेस प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी होने के बाद गढ़वाल से कुमाऊं तक विभिन्न सीटों पर कार्यकर्ताओं में उबाल है। इसके बाद देर रात सूची में कई बदलाव भी किए गए। लेकिन पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत की पुत्रवधू अनुकृति गुसाईं को लैंसडाउन से टिकट दिए जाने से नाराज कुछ कार्यकर्ताओं ने कल दोपहर कांग्रेस भवन में प्रदर्शन किया तो देर रात ऋषिकेश से बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ओल्ड मसूरी रोड स्थित आवास पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने नाराजगी जताई।


Spread the love
और पढ़े  रुड़की: राजस्थान के श्रद्धालुओं का रुड़की रोडवेज बस अड्डे पर हंगामा, एआरटीओ के वाहन सीज करने पर भड़के
  • Related Posts

    नैनीताल- पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च ज्यादा होने पर हत्या का मामला, दोषी को उम्रकैद की सजा

    Spread the love

    Spread the loveनैनीताल के पहाड़पानी इलाके में पूजा कार्यक्रम के दौरान खाने में मिर्च से बिगड़ा स्वाद विवाद की वजह बन गया। बहस के दौरान आवेश में आकर ललित ने युवक…


    Spread the love

    हल्द्वानी- आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 2 भाइयों समेत 2 आरोपी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveहल्द्वानी में आईपीएल सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *