बांग्लादेश :  ढाका में विस्फोट, 7 लोगों की मौत, कई घायल ।

Spread the love

बांग्लादेश की राजधानी ढाका में रविवार को हुए एक विस्फोट में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए हैं। हालांकि विस्फोट से वाहन और आसपास की इमारतों को नुकसान पहुंचा है, लेकिन अधिकारी विस्फोट की प्रकृति का अभी पता नहीं लगा पाए हैं। पुलिस और दमकल विभाग ने इस बारे में जानकारी दी।

दमकल नियंत्रण कक्ष के एक अधिकारी फैसलुर रहमान ने बताया कि विस्फोट ढाका के मोघबाजार इलाके में शाम में एक इमारत में हुआ। घटना के बाद बचावकर्मी मौके पर पहुंचे। रहमान ने बताया कि विस्फोट में कम से कम सात इमारतों को नुकसान पहुंचा है

ढाका महानगर पुलिस आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने पत्रकारों को बताया कि घटना में कम से कम सात लोगों की मौत हुई है और इसमें घायल हुए व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ढाका में पुलिस उपायुक्त सज्जाद हुसैन ने कहा, निश्चित रूप से यह एक बड़ा विस्फोट है। दमकल सेवा और ढाका महानगर पुलिस की आतंकवाद निरोधक इकाई का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा है। उनके विशेषज्ञ मिलकर काम कर रहे हैं। वे विस्फोट के कारणों और उससे हुए नुकसान का पता लगा रहे हैं।

चश्मदीदों ने बताया कि सड़कों पर कांच के टुकड़े और कंक्रीट के मलबे दिख रहे थे। जिस इमारत में विस्फोट हुआ उसके बाहर खड़ी दो यात्री बसें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं। ढाका स्थित एकाट्टोर टीवी स्टेशन ने बताया कि करीब 50 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 10 घायलों की स्थिति नाजुक है। विस्फोट का कारण क्या था। लेकिन जिस मुख्य इमारत में विस्फोट हुआ वहां फास्ट फूड की दुकान थी। प्राप्त सूचना के अनुसार विस्फोट का कारण खराब गैस लाइन या दुकान में इस्तेमाल गैस सिलेंडर हो सकता है।

और पढ़े  वेनेजुएला- अफगानिस्तान और अब जापान: हर साल भूकंप से 40 हजार मौतें, फिर भी इसका सटीक अनुमान क्यों है मुश्किल?

Spread the love
  • Related Posts

    250वें स्वतंत्रता दिवस पर पीएम ने ट्रंप को दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी पर क्या बोले?

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- 1.4…


    Spread the love

    आज राजस्थान दौरे पर PM मोदी, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात, एयरपोर्ट टर्मिनल भवन का लोकार्पण करेंगे

    Spread the love

    Spread the loveआज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान दौरे पर हैं। इस दौरान वह राज्य को करीब 1.06 लाख करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। साथ ही जोधपुर में…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *