आज दिनांक 19-07-2021 दिन सोमवार को कोचस रोहतास जिला (सासाराम) बढ़ती महंगाई को लेकर आॅल इंडिया रेलवे शु-शाईन वर्कर्स यूनियन के रोहतास जिला अध्यक्ष चंदन कुमार के बैठक की किया और उन्होने कहा की भाजपा महंगाई के चलते आज गरीब जनता बहुत ही परेशान है।रोहतास जिला के बेरोजगार लोग रोजगार की चलास मे मुम्बई, दिल्ली, हैदराबाद जैसे राज्यो जाने के लिए विवश है और उन्होने कहा की केंद्र की मोदी सरकार महंगाई के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार में महंगाई चरम पर पहुंच गई है। पेट्रोल की प्रति लीटर कीमत 100 रुपये के पार हो चुकी है। घरेलू वस्तुएं महंगी हुई हैं। दरअसल में मोदी सरकार उद्योगपतियों के हितों में इतनी मशगूल है कि उसे आम-अवाम को परेशान कर रही महंगाई की तनिक चिंता नहीं है। सच तो यह है मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ती जा रही है। हमारी यूनियन रोहतास जिला में बढती महंगाई के खिलाफ एक दिवसीय करेंगे भूख हड़ताल। बैठक में बृजनंदन, सुकर, अजित, संदिप,रंजन आदि।









