बड़ी खबर – सरवर डाउन : व्हाट्सएप, फेसबुक,और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया के सरवर हुए डाउन, यूजर्स को हो रही भारी परेशानी ।

Spread the love

सोमवार रात फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर अचानक डाउन हो गया। रात करीब 9.15 बजे तीनों के सर्वर डाउन हो गए जिससे यूजर्स को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसे लेकर वॉट्सएप ने कहा, हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे।
पैरेंट कंपनी फेसबुक ने भी बयान जारी करते हुए कहा- हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।
वेब और स्मार्टफोन दोनों पर नहीं कर रहा काम
वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम नहीं कर रहे हैं। एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर ये दिक्कत आ रही है। लोगों को न नए संदेश मिल रहे हैं और न ही वे किसी को संदेश भेज पा रहे हैं। इसी तरह फेसबुक और इंस्टाग्राम पर न्यूजफीड रिफ्रेश पर ‘रिफ्रेश नहीं कर सकते’ का संदेश आ रहा है।

डाउन डिटेक्टर (DownDetector) पर लोगों ने वाट्सएप के काम नहीं करने की शिकायत की। इंस्टाग्राम और फेसबुक को लेकर भी यूजर्स ने यही शिकायत की। संदेश न भेज पाने से यूजर्स को मुश्किलें आ रही हैं।  

इस दौरान ट्विटर पर लोगों ने खूब संदेश लिखे। फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर डाउन होने की शिकायत यूजर्स ने ट्विटर पर की। कई लोगों ने इसे लेकर मजेदार मीम्स भी शेयर किए।

और पढ़े  LPG- 47 हजार मीट्रिक टन गैस लेकर होर्मुज से भारत लौटा 'नंदा देवी', जानें..

Spread the love
  • Related Posts

    बंद कमरे से मिली 5 लाशें, इलाज के लिए कोच्चि आया था पूरा परिवार

    Spread the love

    Spread the love     केरल के कोच्चि से दिल को झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। शहर के वडुथला इलाके में एक किराए के मकान में एक ही…


    Spread the love

    ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई रोकने पर विचार कर रहे ट्रंप,क्या थमने वाला है ईरान युद्ध?

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में चल रहे भीषण संघर्ष के बीच अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने बड़ा संकेत दिया है। उन्होंने कहा है कि ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *