बड़ी खबर -भारत में ओमिक्रॉन धीरे-धीरे अपने पैर पसारता हुआ, आज कोरोना के नए वैरिएंट के 14 मामले आए..

Spread the love

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित होने वाले मरीजों में अब तेजी देखने को मिल रही है। कोरोना वायरस का खतरनाक स्वरूप अब 11 राज्यों में फैल चुका है। बुधवार को ओमिक्रॉन स्वरूप के केरल में चार, महाराष्ट्र में चार, तेलंगाना में दो और पश्चिम बंगाल व तमिलनाडु में एक-एक नए मरीजों के साथ एक दिन में कुल 12 मरीजों की पुष्टि हुई। वहीं आज कर्नाटक में पांच, दिल्ली और तेलंगाना में चार-चार और गुजरात में एक मामला सामने आया है। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या 86 हो गई है।
तेलंगाना में ओमिक्रॉन के चार नए मामलों की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, हैदराबाद में चार और व्यक्तियों में ओमिक्रॉन वैरिएंट पाया गया है। तेलंगाना में अब ओमिक्रॉन संक्रमितों की कुल संख्या सात हो गई है।

कर्नाटक में कोरोना के नए वैरिएंट के मामले बढ़ने लगे हैं। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. सुधाकर के ने बताया कि राज्य में गुरुवार को ओमिक्रॉन के पांच संक्रमित सामने आए हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, कर्नाटक में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। विभाग का कहना है कि सभी पांच नए ओमिक्रॉन पॉजिटिव मरीजों को कोविशील्ड वैक्सीन के दोनों डोज लग चुके हैं


Spread the love
और पढ़े  चांदीपुरा वायरस- एक मक्खी ले सकती है 15 साल से कम उम्र के बच्चों की जान, कैसे फैलता है चांदीपुरा वायरस, क्या? है लक्षण
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *