15 दिनों में 50 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 से ज्यादा बच्चे हैं
फिरोजाबाद -:
जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 15 दिनों में 50 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 से ज्यादा बच्चे हैं। स्थिति को गंभीरता से देखते हुए डीएम चंद्रविजय सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों का अवकाश एक सप्ताह के लिए घोषित किया है। डीएम के आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 31 अगस्त से छह सितंबर तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी विद्यालय ने आदेश की अवेहलना की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद जारी हुआ।









