बड़ी खबर – बढ़ा बुखार का प्रकोप : 30 से ज्यादा बच्चों की मौत, 1 सप्ताह के लिए स्कूल बंद ।

15 दिनों में 50 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 से ज्यादा बच्चे हैं

फिरोजाबाद -:

जिले में डेंगू और वायरल बुखार का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। 15 दिनों में 50 से अधिक मरीजों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 30 से ज्यादा बच्चे हैं। स्थिति को गंभीरता से देखते हुए डीएम चंद्रविजय सिंह ने कक्षा एक से आठवीं तक सभी निजी और सरकारी स्कूलों का अवकाश एक सप्ताह के लिए घोषित किया है। डीएम के आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के दृष्टिगत रखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के सभी सरकारी, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के स्कूल 31 अगस्त से छह सितंबर तक बंद रहेंगे। यदि किसी भी विद्यालय ने आदेश की अवेहलना की तो उसके विरुद्ध कार्रवाई होगी। यह आदेश मुख्यमंत्री योगी के दौरे के बाद जारी हुआ।

और पढ़े  कौन हैं आराधना मिश्र मोना: बनाई गईं UP कांग्रेस की नई अध्यक्ष, नौ चुनाव जीत चुके इस 'अजेय नेता' की हैं बेटी
  • Related Posts

    बरेली: गैंगस्टर एक्ट का वांछित बदमाश कासिम खां मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली, साथी भी गिरफ्तार

    बरेली के फरीदपुर कस्बे में बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास बृहस्पतिवार सुबह पुलिस और बाइक सवार बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में गैंगस्टर…

    अयोध्या- सेवा ज्योति यात्रा में शामिल होंगे BJP प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े

        भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित सेवा ज्योति यात्रा में सहभागिता करेंगे। यात्रा में…