बड़ी खबर – पंजाब के मुख्यमंत्री ने लगाया अटकलों पर विराम, कांग्रेस पार्टी में रहते हुए हुआ अपमान जल्द छोडूंगा कांग्रेस, भाजपा में शामिल…?

Spread the love

पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से भाजपा में शामिल होने की अटकलों पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने विराम लगा दिया है। कैप्टन ने एक बार फिर से यह स्पष्ट कर दिया है कि वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं होने जा रहे हैं । एक चैनल के साक्षात्कार के दौरान उन्होंने कहा कि मैं भाजपा में शामिल नहीं हो रहा हूं लेकिन कांग्रेस जल्द ही छोड़ूंगा। उन्होंने कहा कि मुझे और अधिक अपमान सहन नहीं हो रहा है। साक्षात्कार के दौरान कैप्टन ने बेहिचक यह भी कहा कि पंजाब में कांग्रेस का पतन हो रहा है और नवजोत सिंह सिद्धू बचकाना हरकत कर रहा है। अगर सिद्धू का रवैया इसी तरह से रहा तो वह दिन दूर नहीं जब कांग्रेस पंजाब से खत्म हो जाएगी।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैं 52 साल से राजनीति में हूं। जिस तरह से मेरे साथ व्यवहार किया गया है। सुबह 10.30 बजे कांग्रेस अध्यक्ष कहते हैं कि आप इस्तीफा दें। मैंने कोई सवाल नहीं पूछा। शाम 4 बजे मैं राज्यपाल के पास गया और इस्तीफा दे दिया। अगर पार्टी हाईकमान को 50 साल बाद भी मुझपर भरोसा नहीं है, तो मेरे पार्टी में रहने का क्या मतलब है? अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने सोनिया गांधी से कहा था कि उन्हें पार्टी में तीन बार अपमानित किया गया है।

जहां विश्वास नहीं है वहां कोई कैसे रह सकता है: अमरिंदर सिंह
अमरिंदर सिंह ने कहा कि मैंने कांग्रेस के सामने अपना रुख बिल्कुल स्पष्ट कर दिया है कि मेरे साथ इस तरह का व्यवहार मुझे बर्दाश्त नहीं है। मैं इतना होने के बावजूद आपके साथ खड़ा नहीं रहूंगा। मैंने अभी तक कांग्रेस से इस्तीफा नहीं दिया है, लेकिन जहां विश्वास नहीं है वहां कोई कैसे रह सकता है। 

और पढ़े  बढ़ रहा स्वाइन फ्लू का प्रकोप,दिल्ली में 2308 मरीज, नोएडा में 24 घंटे में बढ़े आठ गुना केस,अस्पताल अलर्ट मोड पर

सिद्धू एक अपरिपक्व व्यक्ति: अमरिंदर सिंह
सिद्धू एक अपरिपक्व व्यक्ति हैं। मैंने बार-बार यह कहा है कि वह एक स्थिर व्यक्ति नहीं है। वह एक टीम खिलाड़ी नहीं है। वह अकेला है। वह पंजाब कांग्रेस को कैसे संभालेगा? इसके लिए आपको एक टीम के खिलाड़ी के रूप में होना चाहिए, जो सिद्धू नहीं है।

सिद्धू कपिल शर्मा के शो के लिए ही फिट थे: अमरिंदर सिंह
उन्होंने सिद्धू को ‘बचकाना’ बताते हुए उन्होंने कहा कि सिद्धू सीन क्रिएट करने में अच्छे हैं। वह कपिल शर्मा के शो में जो किया वह कर सकते हैं और भीड़ जुटा सकते हैं, लेकिन वह एक गंभीर आदमी नहीं है। एक गैर-गंभीर व्यक्ति कैसे हो सकता है’ पार्टी और राज्य सरकार के संचालन में गंभीर, बड़े फैसले ले रहे हों। वह केवल नाटक कर सकते हैं।”


Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली लक्ष्मी योजना: रक्षाबंधन से पहले महिलाओं को मिला उपहार, cm रेखा ने सौंपा 2500 रुपये का लाभार्थी पत्र

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली की महिलाओं के लिए विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा द्वारा घोषित दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत लाभ मिलने का इंतजार खत्म हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 26…


    Spread the love

    हल्द्वानी / लालकुआं:- दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई,गेट न खोलने पर हुआ था विवाद।

    Spread the love

    Spread the love       वन विभाग में तैनात दंबग वन दरोगा ने फिर दिखाई दंबगई “तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी में तैनात वन दरोगा की दबंगई” टांडा रेलवे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *