बड़ी खबर – जम्मू में भयानक हादसा: बादल फटने से 5 की मौत, 50 से ज्यादा लोगों की लापता होने की खबर ।

Spread the love

जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश का कहर देखने को मिला है। किश्तवाड़ जिले में बुधवार तड़के बादल फटने से 40 से अधिक लोग लापता हो गए हैं। जिसके बाद बचाव अभियान शुरू कर दिया गया है। अभी तक कई लोगों के शव मिल चुके हैं।
जानकारी के अनुसार, बुधवार तड़के किश्तवाड़ जिले के होंजर दचान गांव में बादल फट गया। इसमें करीब 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं। अभी तक पांच लोगों के शव निकाल लिए गए हैं। बचाव अभियान जारी है। आपको बता दें कि जम्मू क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश हो रही है। जुलाई के अंत तक और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। साथ ही किश्तवाड़ में अधिकारियों ने जलाशयों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भारी बारिश की भविष्यवाणी की है, नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ने की उम्मीद है, जो नदियों, नालों, जल निकायों और स्लाइड-प्रवण क्षेत्रों के पास रहने वाले निवासियों के लिए खतरा पैदा कर सकता है।

जानकारी के अनुसार किश्तवाड़ जिले में भारी बारिश से ज्यादातर नदियों और नालों में जल स्तर बढ़ गया है और बादल फटने से भी जल निकायों पर असर पड़ा है। पहाड़ी इलाका होने की वजह से भूस्खलन होने का खतरा बढ़ गया है। इसी को देखते हुए जिला पुलिस किश्तवाड़ की तरफ हैल्प डेस्क भी लगाया गया है और लोगों को घर रहने के लिए कहा है।


Spread the love
और पढ़े  Today Gold Silver Price- सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट, चांदी ₹3000 तक टूटी, सोना ₹430 सस्ता
  • Related Posts

    पाकिस्तान-अफगानिस्तान में जंग- कंधार के आसमान पर मंडरा रहे पाकिस्तानी जेट

    Spread the love

    Spread the loveपाकिस्तान पर तालिबान के हमले के बाद अब खुली जंग का एलान हो चुका है। पाकिस्तान की तरफ से काबुल और कंधार पर बमबारी की गई। पाकिस्तान ने ऑपरेशन…


    Spread the love

    राष्ट्रपति मुर्मू ने प्रचंड हेलीकॉप्टर में भरी उड़ान, भारत-PAK सीमा पर सह-पायलट बन रचा इतिहास

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को राजस्थान के जैसलमेर में स्वदेशी हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर प्रचंड में उड़ान भरी। राष्ट्रपति ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास हल्के लड़ाकू हेलीकॉप्टर ‘प्रचंड’ में सह-पायलट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *