बड़ी खबर- उधम सिंह नगर/रुद्रपुर : ट्राले की चपेट में आने से 2 लोगों की दर्दनाक मौत.. देखें लाइव।

Spread the love

रुद्रपुर गावा चौक में दर्दनाक हादसे में दो युवकों की मौत हो गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
शहर के गावा चौक पर ट्राला संख्या यूपी 25 CT-6302 के चालक ने ट्राले को तीव्र गति से अचानक काशीपुर बाईपास रोड पर मोड़ दिया। इसी बीच बाइक संख्या UP22 X 3137 से जा रहे बाइक सवार दो लोग ट्राले की चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि दोनों युवकों के सर जहां बुरी तरह कुचल गए वहीं शरीर कई टुकड़ों में बिखर गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर शिनाख्त के प्रयास किए। मृतकों के पास मिले कागजात के आधार पर मृतक युवकों की शिनाख्त देवेंद्र पुत्र रमेश चंद्र उम्र 26 वर्ष निवासी जालिम नगला थाना भोजीपुरा जिला यूपी बरेली तथा एवन पुत्र रामदत्त उम्र 30 वर्ष निवासी गुलरिया थाना मिलक जिला रामपुर यूपी के रूप में हुई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही आरोपी ट्रक चालक अब्दुल रऊफ पुत्र हमदर अली निवासी ग्राम जादवपुर थाना भोजीपुरा जिला यूपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना की सूचना पर परिजन भी रूद्रपुर पहुंच गये। दोनों युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत
  • Related Posts

    रोकी केदारनाथ यात्रा: पैदल मार्ग पर बोल्डर गिरे, श्रद्धालुओं को आगे जाने से रोका, प्रशासन ने की यह अपील

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में लगातार बारिश के बीच केदारनाथ पैदल मार्ग पर भैरवनाथ मंदिर के पास जंगलचट्टी क्षेत्र में भारी बोल्डर गिरने से यात्रा शुक्रवार सुबह अस्थायी रूप…


    Spread the love

    2026 हरेला पर्व: उत्तराखंड में लोकपर्व का उत्सव, हरियाली का महाअभियान, 6 लाख पौधे लगाएगी BJP

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड में आज लोकपर्व हरेला पूरे उत्साह और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेशभर में व्यापक पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। भाजपा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *