बड़ी खबर -उत्तराखंड : भाजपा के सभी असंतुष्ट विधायक हमारे संपर्क में, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मोहनिया का दावा…

Spread the love

प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से असंतुष्ट भाजपा विधायक आम आदमी पार्टी के संपर्क हैं। रविवार को यह दावा आप के प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने किया है। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही भाजपा विधायकों के पार्टी में शामिल होने की खबर देंगे।  रविवार को धर्मपुर स्थित प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन से भाजपा के अंदर जिस तरह का असंतोष चल रहा है। उससे भाजपा के कई विधायक आप के संपर्क हैं। पार्टी में शामिल होने वाले भाजपा विधायकों की संख्या बढ़ सकती है। जल्द ही पार्टी इसकी खबर सबको देगी। उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश की सियासत में नए राजनीति समीकरण बन रहे हैं। चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा व आप के बीच होगा। चुनावी मुकाबले में कांग्रेस कहीं भी नहीं है।

सियासी अस्थिरता के लिए भाजपा सबसे बड़ी दोषी है। प्रदेश की जनता ने वर्ष 2017 के चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन दिया। 57 सीटों पर शानदार जनादेश दिया। पहले ऐसे मुख्यमंत्री लाए जो जीरो वर्क थे। चार सालों में कोई काम नहीं हुआ है। उसके बाद ऐसे मुख्यमंत्री को लाए जो जीरो विजन के थे। जिस तरह का अंसतोष भाजपा विधायकों में है उसे लगता है कि चुनाव आने तक चौथा मुख्यमंत्री भी बन सकता है।


Spread the love
और पढ़े  चारधाम यात्रा- यात्रा के नाम पर ठगी रोकने के लिए कार्रवाई, एसटीएफ ने 10 फर्जी वेबसाइटें कराईं बंद
  • Related Posts

    दिल्ली देहरादून एक्सप्रेस वे- सबसे अधिक चर्चा में रहा वन्यजीवों के दृष्टिगत बना अंडरपास, जानिए खूबियां

    Spread the love

    Spread the love213 किमी देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस वे तैयार हुआ है, इसमें सबसे अधिक चर्चा वन्यजीवों के दृष्टिगत बने अंडरपास को लेकर भी हुई। कैसे जैव विविधता का ख्याल रखते हुए…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पीएम मोदी का रोड-शो,एलिवेटेड रोड पर PM का रोड शो जारी, फूल बरसा कर स्वागत कर रहे तैयार लोग

    Spread the love

    Spread the loveदून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर विधिवत संचालन आज से शुरू हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दून-दिल्ली इकोनॉमिक कॉरिडोर का लोकार्पण करेंगे। अब दून से दिल्ली की दूरी मात्र ढाई से…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *