बड़ी कामयाबी : अब 2 घंटे में होगी ओमिक्रॉन की जांच, आईसीएमआर ने तैयार की सौ फीसदी कारगर टेस्ट किट ।

Spread the love

कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन का पता लगाना अब आसान हो जाएगा। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) डिब्रूगढ़ ने एक टेस्टिंग किट तैयार की है जिससे ओमिक्रॉन का पता सिर्फ दो घंटे में चल जाएगा। अभी इसकी जांच के लिए जीनोम सीक्वेन्सिंग करानी पड़ती है जिसमें तीन से चार दिन का समय लगता है।
दुनियाभर में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों के बीच इसकी त्वरित जांच को लेकर सभी चिंतित थे लेकिन आईसीएमआर के पूर्वोत्तर में काम कर रहे क्षेत्रीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान केंद्र के वैज्ञानिकों ने इसका तोड़ निकाल लिया है। गौरतलब है कि भारत में ओमिक्रॉन के कुल मरीजों की संख्या 33 हो चुकी है और कई संदिग्ध मरीजों की जीनोम सीक्वेंसिंग रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
डॉक्टर बिश्वज्योति बोरकाकोटी के नेतृत्व में आईसीएमआर के वैज्ञानिकों ने इस टेस्ट किट का विकास किया है और इसे ओमिक्रॉन वैरिएंट के विशेष सिंथेटिक जीन फ्रेगमेंट पर आजमाया गया है और इसका नतीजा 100 प्रतिशत सटीक आया है। डॉक्टर बोरकाकोटी ने कहा कि किट का विकास इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि अभी वैरिएंट का पता लगाने के लिए टार्गेटेड सीक्वेंसिंग में 36 घंटे और टोटल जीनोम सीक्वेंसिंग में 4 से 5 दिन लगते हैं। खास बात ये है कि मरीज के सामान्य स्वाब सैंपल से ही तत्काल इसकी पहचान हो जाती है।

किट का निर्माण निजी-सरकारी भागीदारी के तहत पूरी तरह भारत में ही किया जाएगा और इसके लिए आईसीएमआर ने कोलकाता की कंपनी जीसीसी बायोटेक को ठेका दिया गया है। इस बीच, महाराष्ट्र के पिंपड़ी-चिंचवाड़ में एक तीन साल का बच्चा भी ओमिक्रॉन की चपेट में आया है। ये उन चार लोगों में शामिल था जिनमें शुक्रवार को नए स्वरूप की पुष्टि हुई।

और पढ़े  कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- नीरज चोपड़ा का गोल्ड मेडल मुकाबला कब-कहां और कैसे देखें? जानिए..

Spread the love
  • Related Posts

    सिंधु जल संधि पर भारत की दो टूक:- राजदूत क्वात्रा बोले- पाकिस्तान ने खुद गिराई अपनी साख, खत्म करे आतंकवाद

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने कहा कि सिंधु जल संधि (आईडब्ल्यूटी) सद्भावना और मित्रता की भावना के साथ की गई थी, लेकिन पाकिस्तान ने…


    Spread the love

    ईरान युद्ध खत्म?: ट्रंप का दावा- ईरान युद्ध खत्म, अमेरिका ने नए हमले की योजना टाली

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिका के राष्ट्रपति ने चौंकाते हुए ईरान युद्ध खत्म करने का एलान कर दिया है। एपी की रिपोर्ट्स के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि पश्चिम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *