अफवाहों पर लगा विराम : क्रिकेटर हरभजन सिंह नहीं होंगे भाजपा में शामिल ।

अपनी गुगली से अच्छे अच्छे बल्लेबाजों को आउट करने वाले भारतीय टीम के स्पिनर हरभजन सिंह ने भाजपा में शामिल होने की चर्चाओं को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों को झूठा बताया है। हरभजन की 2017 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस में शामिल होने की भी चर्चाएं थीं।
जालंधर के रहने वाले हरभजन सिंह जल्द ही क्रिकेट के सभी फार्मेट से संन्यास लेने वाले हैं। ऐसे में सोशल मीडिया में यह मैसेज वायरल हो रहा था कि हरभजन सिंह पंजाब चुनाव में भाजपा का चेहरा हो सकते हैं। इसके बाद क्रिकेटर हरभजन सिंह को खुद सामने आकर इन अफवाहों को सिरे से खारिज करना पड़ा।
हरभजन सिंह ने कहा है कि भाजपा में मेरे जाने की चर्चा बिल्कुल गलत है। वह अभी कोई राजनीतिक दल ज्वाइन नहीं कर रहे हैं। भाजपा के साथ हरभजन की चर्चाओं को इस वजह से भी बल मिला कि पंजाब में इस बार भाजपा अपने पुराने सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के बिना चुनाव लड़ रही है। भाजपा के नेता सूबे में सिख चेहरे की तलाश कर रहे हैं। पार्टी के कुछ नेताओं ने बताया कि उनके संपर्क में सूबे के कई बड़े चेहरे शामिल हैं। चुनाव से पहले कौन आएगा कौन जाएगा अभी इस पर कोई भी सार्वजनिक बयान नहीं दिए गए हैं।

और पढ़े  इंडोनेशिया में कांपी धरती: रिक्टर स्केल पर 5.2 मापी गई भूकंप की तीव्रता, कितना नुकसान, एनसीएस ने क्या बताया?
  • Related Posts

    काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने PM

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने बुधवार को काशी में पहली जनसभा की और कांग्रेस के दिल्ली प्रदर्शन पर निशाना साधा। वाराणसी में नितिन नवीन बोले कि कांग्रेस राजपरिवार…

    वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस: हिंडन पर परेड, आईएएफ चीफ ने ली सलामी, प्रदर्शनी में पहली बार ब्रह्मोस मिसाइल

    भारतीय वायुसेना का 94वां स्थापना दिवस समारोह बुधवार को हिंडन एयरबेस में मनाया गया। इस अवसर पर वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह समारोह में शामिल हुए। जहां भारतीय वायु…