बड़ा हादसा – हिमाचल से हरिद्वार आ रही बस पहाड़ी से गिरी, 50-60 लोग फंसे।

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के रिकांगपिओ से उत्तराखंड के हरिद्वार जा रही एचआरटीसी की बस चट्टानों के गिरने के कारण हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि यह हादसा हिमाचल के किन्नौर जिले के पास निगुलसेरी में पहाड़ से मलबा गिरने के कारण हुआ है। मुख्यमंत्री ने बताया कि 50-60 लोग मलबे में फंसे हो सकते हैं। एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बताया कि अभी तक 4 लोगों को रेस्क्यू कर अस्पताल ले जाया गया है। मौके पर एनडीआरएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ, पुलिस की टीम मौजूद है । बचाव अभियान के प्रयास जारी हैं लेकिन मलबा अभी भी ऊंचाई से गिर रहा है। 

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने बताया कि अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक 50-60 लोग फंसे हो सकते हैं।गृह मंत्री  अमित शाह ने हमें फोन किया और कहा कि राज्य उन्हें तुरंत किसी भी मदद की जरूरत बता सकता है। सेना ने हमें हर संभव मदद की पेशकश की है, वे ऑपरेशन में शामिल होना चाहते हैं।

एनडीआरएफ, सेना, पुलिस और स्थानीय लोग घायलों को अस्पताल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। बताया जा रहा है कि किन्नौर जिले मे मूरंग हरिद्वार रूट की यह बस है। डीसी किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने बताया कि पहाड़ी से लगातार चट्टानें गिर रही हैं। इस वजह से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है।


Spread the love
और पढ़े  अमेरिका में बढ़ा भारत का मान: न्यूयॉर्क में छाया स्वदेशी पालपोत आईएनएस सुदर्शिनी, अब बोस्टन में दिखेगा जलवा?
  • Related Posts

    न्यूजीलैंड से एफटीए को पीएम मोदी ने बताया मील का पत्थर,कई समझौते को मंजूरी

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के आखिरी पड़ाव पर न्यूजीलैंड पहुंचे हैं। 40 साल बाद किसी भारतीय प्रधानमंत्री का यह पहला न्यूजीलैंड दौरा है। पीएम की…


    Spread the love

    आफत की बारिश: पहाड़ों से मैदानी इलाकों तक मानसून का कहर, भूस्खलन और बाढ़ से मची तबाही, IMD ने जारी किया अलर्ट

    Spread the love

    Spread the loveपूरे देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून के पहुंचने के बाद झमाझम बारिश हो रही है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र, विशेषतौर पर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तो बारिश प्रचंड चरण…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *