फिलिस्तीन : नहीं रहे भारत के राजदूत मुकुल आर्य ,विदेश मंत्री जयशंकर ने जताया दुख।

Spread the love

फिलिस्तीन से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि फिलिस्तीन में भारत के राजदूत मुकुल आर्य का निधन हो गया है। मौत की वजह के बारे में अब तक कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, आर्य रविवार को भारतीय दूतावास के अंदर ही मृत पाए गए। मुकुल आर्य फिलिस्तीन के रमल्ला स्थित भारतीय दूतावास में तैनात थे। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने उनके निधन पर दुख जताया है।मुकुल आर्य के निधन को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने ट्वीट किया। विदेश मंत्री ने ट्वीट किया, “रामल्लाह में भारत के प्रतिनिधि मुकुल आर्य के निधन की खबर से गहरा दुख पहुंचा है। वे प्रतिभाशाली अधिकारी थे। उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मैं संवेदना व्यक्त करता हूं।” भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह अपने अधिकारियों के साथ संपर्क में है ताकि मृतक राजदूत के शव को अंत्येष्टि के लिए भारत लाने की व्यवस्था की जा सके।


Spread the love
और पढ़े  मोइंगसुहा ने 4 लोगों को दी नई जिंदगी- मिजोरम के परिवार ने सहा बेटे का दर्द, लिखी मानवता की कहानी
  • Related Posts

    पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता, सुरक्षा चौक-चौबंद

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम में आज 15 बूथों पर दोबारा मतदान हो रहा है। चुनाव आयोग ने वोट में गड़बड़ी की शिकायतों के बाद…


    Spread the love

    Weather: पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय, देश के इन राज्यों में सात मई तक गरज-चमक के साथ आंधी-पानी के आसार

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों, उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उससे सटे मध्य भाग में छिटपुट गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ बारिश होने से मौसम का मिजाज खुशनुमा…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *