प्रधानमंत्री मोदी ने बताई पुराने मंत्रियों को हटाने की वजह, नए मंत्रियों के लिए सलाह

Spread the love

बुधवार को बड़े फेरबदल के बाद गुरुवार को नए केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में किसानों और कोरोना वायरस की संभावित तीसरी लहर से निपटने को लेकर बड़े फैसले लिए गए। वहीं, प्रधानमंत्री ने रविशंकर प्रसाद, हर्षवर्धन और रमेश पोखरियाल निशंक जैसे नेताओं को हटाने के पीछे की वजह भी बताई। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कैबिनेट की बैठक के दौरान कहा कि ये मंत्री व्यवस्था के चलते पद से हटाए गए हैं। उन्होंने साफ किया कि उनकी क्षमता से इस फैसले का कोई संबंध नहीं है। सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि नए मंत्री अपने पूर्ववर्तियों से मिलें और उनके अनुभवों से सीख लें। अभी तक माना जा रहा था कि इन मंत्रियों का इस्तीफा इनके लचर प्रदर्शन की वजह से लिया गया है। लेकिन, शुक्रवार को हुई कैबिनेट की बैठक में मोदी ने इसे लेकर कयासों को लगाम दी और खुद स्पष्ट कर दिया कि कैबिनेट में फेरबदल किसी की क्षमता के आधार पर नहीं बल्कि व्यवस्था के आधार पर किया गया है।

वहीं, बैठक के बाद पीएम ने ट्वीट कर कहा, ‘कोरोना के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत बनाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नए पैकेज को मंजूरी दी गई है। इसके तहत देश के सभी जिलों में पीडियाट्रिक केयर यूनिट से लेकर आईसीयू बेड, ऑक्सीजन स्टोरेज, एंबुलेंस और दवाओं जैसे इंतजाम किए जाएंगे।’

मंत्रिमंडल ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए 23,123 करोड़ रुपये की एक नई योजना ‘भारत कोविड-19 आपात प्रतिक्रिया और स्वास्थ्य प्रणाली तैयारी पैकेज- चरण 2’ को स्वीकृति दी। इसका उद्देश्य बाल चिकित्सा देखभाल सहित स्वास्थ्य इन्फ्रा का विकास और शुरुआती रोकथाम और प्रबंधन के लिए तैयारियों में तेजी लाना है।

और पढ़े  दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर सुरक्षा रणनीति बदली, अब 18 डीसीपी संभालेंगे जिम्मा

Spread the love
  • Related Posts

    संसद का मानसून सत्र वंदे मातरम् बिल लोकसभा से भी पास, कार्यवाही स्थगित

    Spread the love

    Spread the loveआज संसद के मानसून सत्र का नौवां दिन है। विपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित कर दी गई। दोपहर तीन बजे तक के…


    Spread the love

    विश्वविद्यालय अनुदान आयोग- 1 वर्षीय पोस्टग्रेजुएट कोर्स को मिली हरी झंडी, ऑनलाइन पढ़ाई का भी मिलेगा विकल्प

    Spread the love

    Spread the loveविश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने पात्र उच्च शिक्षण संस्थानों को ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) और ऑनलाइन माध्यम से एक वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) कार्यक्रम शुरू करने की अनुमति…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *