प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन पर चलेगी वर्चुअल एक्जीबिशन ।

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 71वें जन्मदिन की प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को यानी रात 12 बजे नमो ऐप पर एक वर्चुअल एक्जीबिशन चलाई जाएगी. ये एक्जीबिशन प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित होगी.
जानिए कैसी होगी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71वें जन्मदिन की दिनचर्या
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने जन्मदिन पर रोज की तरह अपनी दिनचर्या की शुरुआत करेंगे. सुबह जल्द उठाकर योग और व्यायाम करने के बाद स्नान और ध्यान करेंगे. इसके बाद अपने ईमेल चेक करेंगे और जरूरी निर्देश संबंधित अधिकारियों को देंगे. इसके बाद न्यूज़ वेबसाइट और अखबारों की खबर पर नजर डालेंगे. प्रधानमंत्री का दिन रोज की तरह व्यस्त रहने वाला है. 16 से 18 घंटे काम के दौरान वे आधा दर्जन से ज्यादा फिजिकल और वर्चुअल बैठकें करेंगे.
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर गुरुवार और शुक्रवार की मध्य रात्रि को यानी रात 12 बजे नमो ऐप पर एक वर्चुअल एक्जीबिशन चलाई जाएगी. ये एक्जीबिशन प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित होगी. प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं नमो ऐप पर दी जा सकेगी लेकिन सभी शुभकामनाएं देने वालों को एक प्रण लेना होगा. जैसे वो मेक इन इंडिया वस्तुओं का इस्तेमाल ही करेंगे, स्वच्छता के लिए प्रयास करेंगे, पर्यावरण और वृक्षारोपण के लिए एक संख्या निश्चित करेंगे.
साथ ही नमो ऐप पर ‘अमृत प्रयास’ नाम से प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यों में हिस्सा लेना होगा. इसके लिए उन्हें समाज सेवा करनी होगी. इसके लिए ब्लड डोनेशन कैंप, स्वच्छता अभियान, वृद्धाश्रम में सेवा और इसी तरह के समाज सेवा के कार्यों में हिस्सा लेना होगा. प्रधानमंत्री अपने 71वें जन्मदिन पर आम दिनों की तरह व्यस्त दिनचर्या और बिना किसी उत्सव के बिताएंगे.

और पढ़े  Gold Price: सोने की चमक फीकी, चांदी भी लुढ़की, क्या है वजह?

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली में बाल तस्करी: एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, चार बच्चों को बचाया, 10 आरोपी भी गिरफ्तार

    Spread the love

    Spread the loveनवजात बच्चों की खरीद फरोख्त के एक और अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दिल्ली पुलिस ने 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें तस्कर, बिचौलिए, खरीदार और…


    Spread the love

    महिलाएं ध्यान दें: दिल्ली में बंद होगी पिंक टिकट, बस में होगा पिंक साहेली स्मार्ट कार्ड ही मान्य,पढ़ें…

    Spread the love

    Spread the loveदिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) की बसों में 31 जुलाई के बाद पिंक टिकट योजना बंद हो जाएगी। 1 अगस्त से महिलाएं केवल पिंक सहेली एनसीएमसी कार्ड के माध्यम…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *