प्रधानमंत्री का उत्तराखंड दौरा – प्रधानमंत्री मोदी18 हजार करोड़ की योजनाओं का करेंगे शिलान्यास-लोकार्पण..

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को जनसभा के जरिये उत्तराखंड में 2022 के विधानसभा चुनाव का आगाज करेंगे। मौसम की उलटबासी के बीच पार्टी ने रैली स्थल परेड मैदान में एक लाख से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य बनाया है। लक्ष्य हासिल करने के लिए पार्टी ने मंत्रियों से लेकर प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को मोर्चे पर उतारा हुआ है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री को सुनने के लिए लोगों में खासा उत्साह है। दूरदराज के लोग अपने साधनों से देहरादून पहुंच रहे हैं। वह 18 हजार करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे।

कहा कि उनके आने से हम सभी लोगों में नई ऊर्जा का संचार होगा। वहीं, केंद्रीय मंत्री व उत्तराखंड भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी व केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट देहरादून पहुंच गए हैं। सह चुनाव प्रभारी आरपी सिंह, लॉकेट चटर्जी व अन्य नेताओं ने भी दून में डेरा जमा लिया है। चुनाव प्रभारी ने मुख्यमंत्री के साथ परेड मैदान स्थित रैली स्थल की तैयारियों का जायजा लिया। मंच की व्यवस्था को भी देखा और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मिनट टू मिनट कार्यक्रम :- 👇
12.25 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से जौलीग्रांट पहुंचेंगे।
12.30 बजे एमआई-17 हेलीकॉप्टर से देहरादून रवाना होंगे।
12.50 बजे परेड ग्राउंड के खेल परिसर स्थित हेलीपैड पर उतरेंगे।
12.55 बजे खेल परिसर के हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।
1.00 से 1.07 बजे तक प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।
1.07 बजे प्रधानमंत्री मोदी का मंच पर आगमन होगा।
1.30 से 1.35 बजे योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे।
1.35 बजे से 2.15 बजे तक पीएम जनता को संबोधित करेंगे।
2.55 बजे पीएम वापस दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।

और पढ़े  उत्तराखंड HC में 'नो व्हीकल डे' घोषित-: चीफ जस्टिस से लेकर सभी अधिवक्ता पैदल पहुंचे अदालत। 

Spread the love
  • Related Posts

    देहरादून: CM धामी ने नवनियुक्त कार्मिकों को पत्र लिखकर दी शुभकामनाएं, जनसेवा में योगदान देने की भी अपील

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री  धामी ने बीते चार साल में सरकारी सेवा में चयनित हुए कार्मिकों को डिजिटल माध्यम से पत्र लिखकर उन्हें शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री धामी ने पत्र में कहा…


    Spread the love

    उत्तरकाशी: पीरुल प्लांट में लगी आग, दमकल के 2 वाहन मौके पर पहुंचे, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरकाशी डुंडा विकासखंड के ग्राम चकोन में महावीर गंगाडी के पीरुल प्लांट में आग लग गई। फायर सर्विस की दो गाड़ी सहित टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *