प्रदेश में अब 15 जनवरी को खुलेंगे स्कूल, कुछ जिलों में शिक्षकों को बुलाने का दिया गया आदेश, फिर बदला

Spread the love

रिषदीय विद्यालयों में इस साल दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टी हो गई है। इससे बच्चों के साथ शिक्षकों को भी राहत मिली है। हालांकि, कुछ जिलों ने इस दौरान शिक्षकों को बुलाने का आदेश दिया था लेकिन निदेशालय की सख्ती के बाद उन्हें अपना आदेश संशोधित करना पड़ा।

परिषदीय विद्यालयों में जाड़े की छुट्टियां यूं तो 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होती हैं लेकिन इस बार भीषण शीतलहर को देखते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर से एक जनवरी तक 12वीं तक के विद्यालयों को बंद करने का आदेश दिया है। इस तरह विद्यालयों में दो दिन पहले ही जाड़े की छुट्टियां हो गई हैं।

अब स्कूल सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे। अमेठी, प्रतापगढ़ जैसे कुछ जिलों ने छुट्टियों में शिक्षकों को विद्यालय आने और आवश्यक कार्य करने के निर्देश दिए थे। मामला बेसिक शिक्षा निदेशालय के संज्ञान में आया और वहां के कड़े निर्देश के बाद इन जिलों ने भी अपने यहां संशोधित आदेश जारी कर दिया। इससे शिक्षकों को भी इस कड़ी ठंड में स्कूल जाने से राहत मिल गई है। अब वे भी सीधे 15 जनवरी को विद्यालय जाएंगे। 

प्रदेश में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी

प्रदेश में ठंड का कहर जारी है। सोमवार को भी प्रदेश के कई जिलों में सुबह कोहरे का असर रहा। कानपुर में सुबह दृश्यता शून्य दर्ज की गई तो वहीं कई अन्य जिलाें में भी 100 मीटर से कम दृश्यता रही। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को दिन के तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के आसार हैं। कई जिलों में घने कोहरे के साथ शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

और पढ़े  UP कैबिनेट: युवाओं को मिला बड़ा तोहफा, 25 लाख टैबलेट खरीदने का प्रस्ताव, एमबीबीएस इंटर्न्स का भत्ता बढ़ा

पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में सोमवार को कई जगह घना से अधिक घना कोहरा रहा और लोग ठंड से कांपते नजर आए। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहने के आसार हैं और संभाग में कई जगह शीत दिवस की चेतावनी भी जारी की गई है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार, सोमवार सुबह कानपुर में शून्य दृश्यता के साथ ही आगरा में दृश्यता 30 मीटर, अलीगढ़ और मेरठ में 40 मीटर, हरदोई में 60 मीटर, फतेहपुर में 70 मीटर और बिजनौर व नजीबाबाद में 80 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मंगलवार को कई अन्य जिलों में तापमान में सामान्य से 4-5 डिग्री की गिरावट के साथ घने कोहरे के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान बाराबंकी और फतेहपुर में 8 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुलंदशहर और हरदोई में 8.5 डिग्री और मेरठ में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा।


Spread the love
  • Related Posts

    बड़ा हादसा: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे हादसा,ट्रक ने बस में मारी जोरदार टक्कर, 3 यात्रियों की मौत और 11 घायल

    Spread the love

    Spread the loveपूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। बल्दीराय थाना क्षेत्र के टेरी गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने गुड़गांव से बिहार जा रही निजी बस…


    Spread the love

    योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

    Spread the love

    Spread the loveमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बड़ा एलान किया है। योगी सरकार प्रदेश की 50 हजार छात्राओं को स्कूटी देगी। बुधवार को लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ‘लोकमाता अहिल्याबाई…


    Spread the love