पौड़ी गढ़वाल : विधायक ऋतु खंडूड़ी व जिलाधिकारी स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण।

Spread the love

जनपद पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के विधायक ऋतु खंडूड़ी भूषण तथा जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने आज संयुक्त रूप से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सम्बन्धित स्वास्थ्य अधिकारी से टीकाकरण की जानकारी लेते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का टीकाकरण करवाने के निर्देश दिये। साथ ही अस्पताल में कर्मचारियों की कमी होने पर आउटसोर्सिंग के माध्यम से तैनाती की कार्यवाही करने की बात कही। उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी का निरीक्षण कर कोविड-19 की तैयारियों तथा ऑक्सीजन सिलेंडर, ऑक्सीजन काॅन्सट्रेटर, जनरेटर व अस्पताल में उपलब्ध बेड की भी जानकारी ली।
यमकेश्वर विधायक श्रीमती ऋतु ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुगड्डा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सम्बन्धित जानकारी ली। इस दौरान स्थानीय लोगों ने विधायक से दुगड्डा अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ तैनाती की मांग की है। तत्पश्चात क्षेत्रीय विधायक व जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डाडामंडी में दवा वितरण कक्ष, पैथोलॉजी लेब, प्रसव कक्ष, अंतरोगी कक्ष, बाल टीकाकरण कक्ष तथा कोविड-19 टीकाकरण कक्ष का निरीक्षण किया। उन्होंने सीएमओ को अस्पताल में बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए।


Spread the love
और पढ़े  देहरादून: राज्य में लगातार तीसरी जीत के लिए पहली बार मंडल स्तर पर BJP का प्रशिक्षण, बनाई  रणनीति
  • Related Posts

    देहरादून- अब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर लग सकेंगे हाॅट मिक्स प्लांट

    Spread the love

    Spread the loveअब सड़क से 50 मीटर की दूरी होने पर हाॅट मिक्स प्लांट लग सकेंगे। कैबिनेट ने उत्तराखंड स्टोन क्रशर, स्क्रीनिंग प्लांट, मोबाइल स्टोन क्रशर, मोबाइल स्क्रीनिंग प्लांट, पल्वराईजर प्लांट,…


    Spread the love

    देहरादून- होली पर नहीं होगी रोडवेज बसों की किल्लत, ड्यूटी देने वालों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

    Spread the love

    Spread the loveहोली पर यात्रियों को अपने घर जाने के लिए समय पर रोडवेज बसें मिलेंगी। अपने कर्मचारियों को होली के दौरान लगातार 10 या 11 दिन ड्यूटी करने पर…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *