पौड़ी गढ़वाल : राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पौड़ी मुख्यालय में हुआ गोष्ठी का आयोजन पत्रकारों को किया सम्मानित ।

Spread the love

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर जिला सूचना कार्यालय, पौड़ी में एक गोष्ठी का आयोजन वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। जिला सूचना कार्यालय पौड़ी द्वारा आयोजित इस गोष्ठी में सर्वप्रथम सहायक निदेशक/जिला सूचना अधिकारी बद्री चन्द नेगी द्वारा प्रेस संगठनों/ पत्रकार संस्थानों के सभी उपस्थित सम्मानित पत्रकार गणों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सचिव प्रेस क्लब पौड़ी डॉ. वी.पी. बलोदी द्वारा किया गया।
सहायक निदेशक श्री नेगी ने सभी मीडिया प्रतिनिधियों को राष्ट्रीय प्रेस दिवस की बधाई देते हुए तथा गोष्ठी का शुभारम्भ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय प्रेस दिवस 2021 का चर्चा विषय आशय साकारात्क दृष्टि से देखा जाय तो एक बड़ी उपलब्धि देखने को मिला है। कहा कि कोविड 19 की पहचान लेब में हुई, जिसे मीडिया ने समाज के बीच लाकर इस रोग के बारे में डर पैदा करते हुए लोगों को सचेत एवं जागरूक करने में अपनी अहम भूमिका निभाई। मीडिया के द्वारा समाज में समाजिक कुरोतियों एवं अपराधिक मामलों का विस्तार से उल्लेख करने के कारण लोगों में अपराध के प्रति एक डर बना रहता है, जिससे काफी हद तक अपराध पर रोक लगती है।
गोष्ठी में सम्मानित पत्रकार बन्धुओं द्वारा अपने-अपने विचार व्यक्त किये गये। वरिष्ठ पत्रकार राष्ट्रीय सहारा राकेश शुक्ला ने कहा कि किसी भी विषय पर चर्चा करने के बाद उस पर आत्ममंथन करना जरूरी है। कहा कि अगर खबर बाढिया हो तो आप जो लिखते हैं, उसे कहीं न कहीं कोई न कोई पढ़ता जरूर है। कहा कि कोई समाचार लिखते हैं तो उस पर आत्मचिंतन जरूर करें कि हम किस दिशा में जा रहे हैं। सचिव प्रेस क्लब पौड़ी डॉ. वी.पी. बलोदी ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर एक नये विषय पर चर्चा करेंगे। कहा कि आज का परिवेश कुछ ऐसा हो गया है कि हम लोग एकजुट होकर बैठक कर किसी विषय पर चर्चा नहीं करते है, जो बहुत जरूरी है। वरिष्ठ पत्रकार दैनिक जागरण गुरूवेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि मीडिया को सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना चाहिए।
वहीं संपादक दैनिक सरल एक्सप्रेस एवं श्रम जीवी पत्रकार यूनियन जिलाध्यक्ष अजय सरल द्वारा सुझाव दिया गया कि सभी पत्रकार बन्धुओं को एक वाट्सएप ग्रुप बनाया जाना चाहिए, जिससे आपसी तालमेल बना रहे। इस अवसर पर पत्रकारिता के प्रारम्भ से लेकर आज तक की पत्रकारिता पर विस्तृत प्रकाश डाला।
इस मौके पर अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी भजनी भण्डारी, मीडिया प्रतिनिधि अनिल भट्ट, कुलदीप बिष्ट, विकास वर्मा, जी.एस. नेगी, नितिन कुमार, महावीर अग्रवाल, प्रदीप सिंह नेगी, महेन्द्र सिंह, आलोक रावत, सिद्धान्त उनियाल, बृजेन्द्र रावत, पंकज रावत, मुकेश सिंह सहित जिला सूचना कार्यालय से मानवेन्द्र कण्डारी, मुकेश चन्द, हरेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे।

और पढ़े  बाबा केदार: फूलों से सजने लगा बाबा केदार का धाम, फाटा से गौरीकुंड पहुंची उत्सव डोली, 22 को खुलेंगे कपाट

Spread the love
  • Related Posts

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर 5 नई वॉल्वो बस सेवाएं शुरू, 236 रुपये तक घटा किराया, ये रहेगा शेड्यूल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तराखंड परिवहन निगम ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे लोकार्पण के बाद इस पर अपनी बसों की संख्या बढ़ा दी है। पांच नई वॉल्वो बस सेवा शुरू होने के बाद अब…


    Spread the love

    उत्तराखंड- पहली बार बद्री तुलसी की होगी व्यावसायिक खेती, भगवान बदरी विशाल की पूजा में होती है इस्तेमाल

    Spread the love

    Spread the love     बदरीनाथ धाम के आसपास के क्षेत्रों में प्राकृतिक रूप से उगने वाली बद्री तुलसी की पहली बार व्यावसायिक खेती की जाएगी। इसके लिए सगंध पौध…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *