उत्तराखंड : प्रदेश में आज कोरोना के 4 नए संक्रमित, राज्य में 173 हुई सक्रिय मरीजों की संख्या ।

उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण कम हो गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में चार नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया। सक्रिय मरीजों की संख्या 173 हो गई है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, बुधवार को 11270 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। 11 जिलों बागेश्वर, चमोली, चंपावत, हरिद्वार, नैनीताल, पौड़ी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, टिहरी, ऊधमसिंह नगर और उत्तरकाशी में एक भी संक्रमित मरीज नहीं मिला है। वहीं, अल्मोड़ा में एक और देहरादून में तीन संक्रमित मिले हैं।
प्रदेश में अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या 344062 हो गई है। इनमें से 330326 लोग ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में कोरोना के चलते अब तक कुल 7404 लोगों की जान जा चुकी है। प्रदेश की रिकवरी दर 96.01 प्रतिशत और संक्रमण दर 0.04 प्रतिशत दर्ज की गई है।

और पढ़े  देहरादून: युवक की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर उजाड़ दिया अपना सुहाग, दोनों गिरफ्तार
  • Related Posts

    जाम से हाहाकार: नैनीताल की बिगाड़ी यातायात व्यवस्था, डायवर्ट रूट से ज्योलीकोट पहुंचे पर्यटकों ने दिया धरना

    तीन दिन की छुट्टी के चलते नैनीताल में उमड़ी पर्यटकों की भीड़ का असर ज्योलीकोट मार्ग पर भी देखने को मिला। रविवार को ज्योलीकोट में लंबा जाम लगने से पर्यटक…

    उत्तराखंड / चंपावत: युवाओं को सौगात, डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ा, कुक्कुट पालकों को दो करोड़ की सब्सिडी, जानें..

    राज्य गठन के करीब 26 साल बाद पहली बार चंपावत जिले के बनबसा में मंत्रिमंडल की बैठक हुई। कैबिनेट बैठक में 24 प्रस्ताव पर चर्चा हुई। चुनावी वर्ष में सरकार ने…